Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki Box Office Day 3: 'डंकी' के रास्ते में रोड़ा बनी 'सालार', शाह रुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 12:03 AM (IST)

    Dunki Box Office Collection Day 3 शाह रुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म शाह रुख की पठान और जवान ...और पढ़ें

    डंकी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)
    डंकी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Box Office Collection Day 3: 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद साल के आखिर में शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' रिलीज हो गई है। दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 'डंकी' के अभी तक का कलेक्शन को देखने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जवान-पठान का रिकॉर्ड शायद नहीं तोड़ पाएगी।

    दो दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर लोगों के बीच में काफी क्रेज था। अब इसके तीसरे दिन की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन।

    यह भी पढ़ें: Dunki: राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा, बताया- क्यों Shah Rukh Khan संग काम करने के लिए करना पड़ा 20 साल इंतजार

    तीसरे दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

    शाह रुख खान, विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बमन ईरानी स्टारर फिल्म 'डंकी' को ऑडियंस से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ का कारोबार किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    ऐसे में हर किसी को लगा की फिल्म वीकेंड पर अच्छा कारोबार करेगी। 'डंकी' ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी सिर्फ 20.12 करोड़ का बिजनेस किया। अब शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'डंकी' का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन 26.50 करोड़ रुपये रहा है। तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 75.82 करोड़ की हो गई है।

    खबरें और भी

    डंकी के रास्ते में रोड़ा बनी सालार

    शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभास की मूवी 'सालार' का असर देखने को मिल रहा है। सालार 22 दिसंबर को रिलीज हुई है। सालार ने ओपनिंग डे पर ही 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 90 करोड़ के साथ ओपनिंग की।

    यह भी पढ़ें: Dunki Star Cast Fees: सिर्फ Shah Rukh Khan ही नहीं, इन स्टार कास्ट ने 'डंकी' के लिए वसूली इतनी फीस?