यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki Worldwide Collection: इंटरनेशनल मार्केट में ठंडी पड़ी 'डंकी', 16वें दिन महज इतनी रही कमाई
Dunki Worldwide Box Office Collection क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली शाह रुख खान की फिल्म डंकी अब इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पकड़ को ...और पढ़ें

HighLights
- 'डंकी' ने अब तक किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- विदेशों में 'डंकी' की कमाई रही इतनी
- शाह रुख खान की फिल्म का टोटल कलेक्शन रहा इतना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Dunki Gross Worldwide Collection: निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' बीते साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई। अपनी शानदार कहानी के दम पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
हालांकि अब इस मूवी की कमाई का लेवल इंटरनेशन मार्केट में भी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, जिसका पूरा प्रभाव फिल्म की टोटल कमाई पर पड़ता हुआ दिख रहा है। इस बीच 'डंकी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।
'डंकी' ने अब तक किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रिलीज के पहले सप्ताह में 'डंकी' ने पूरी दुनिया में अपनी कमाई का डंका बजाया। भारत के अलावा विदेशों में भी शाह रुख खान की इस मूवी को शुरुआत के कई दिनों तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हालांकि अब ये रिस्पॉन्स बढ़ते समय के हिसाब से कम होता जा रहा है।
इस बीच 'डंकी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की डिटेल्स समाने आ गई है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला ने शाह रुख खान की 'डंकी' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पेश की गई है। जिसके आधार पर रिलीज के 16 दिन के अंदर इस फिल्म ने पूरी दुनिया में अब तक 427.22 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
खबरें और भी

16वें दिन 'डंकी' ने इंटरनेशनल मार्केट में करीब 4.32 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि शाह रुख खान की 'डंकी' को लेकर अब फैंस का क्रेज खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।
विदेशों में 'डंकी' की कमाई रही इतनी
शाह रुख खान की फिल्मों को अक्सर विदेशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ पाया गया है। 'पठान और जवान' इस मामले का लेटेस्ट उदाहरण हैं।
हालांकि 'डंकी' को लेकर भी अब ये कहा जा सकता है कि क्योंकि विदेशों में कमाई के मामले में 'डंकी' ने अब तक करीब 165 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। किसी भी मूवी के लिए विदेशों में इतना कारोबार असरदार साबित होता है।