विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra Box Office: 'गणपत' से लेकर Leo तक, जानिए दशहरा पर किन फिल्मों की रही चांदी कौन गिरा औंधे मुंह?

By Jagran NewsEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 25 Oct 2023 03:10 PM (IST)Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:25 PM (IST)

दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए हाल ही में सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की लियो (Leo) ...और पढ़ें

दशहरा पर जानिए कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)
दशहरा पर जानिए कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. दशहरा पर इन फिल्मों ने मचाई धूम
  2. बॉक्स ऑफिस पर दशहरा पर किन फिल्मों को मिली सफलता
  3. इन फिल्मों की कमाई ने किया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में दशहरा के फेस्टिव सीजन को जहन में रखते हुए कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। इन फिल्मों में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की 'लियो, नंदमुरि बालकृष्ण की भगवंत केसरी, बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ की गणपत, यारियां 2 और साउथ सिनेमा के अभिनेता रवि तेजा की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव' के नाम शामिल हैं।

ऐसे में इस लेख मे आइए जानते हैं कि दशहरा के दिन पर इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है।

भगंवत केसरी (Bhagavanth Kesari)

साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म कलाकार नंदमुरि बालकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म 'भगंवत केसरी' बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस लिहाज से दशहरा का दिन इस मूवी की रिलीज का छठा दिन रहा।

ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दशहरा के मौके पर साउथ फिल्म 'भगंवत केसरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी भाषाओं में 11.5 करोड़ का कारोबार किया है।

टाइगर नागेश्वर राव (Tiger Nageswara Rao)

रवि तेजा साउथ सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग हिंदी सिनेमा के फैंस में भी काफी ज्यादा है। शुक्रवार को रवि तेजा की पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को रिलीज किया गया। दशहरा के अवसर पर यानी रिलीज के छठे दिन रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.35 करोड़ का बढ़िया कलेक्शन किया है।

यारियां 2 (Yaariyan 2)

बी टाउन एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की पॉपुलर फिल्म 'यारियां 2' भी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि इस फिल्म को लेकर फैंस में कुछ खास बज देखने को नहीं मिला। बात करें यारियां 2 के रिलीज के 5वें दिन यानी दशहरा पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो ये मूवी बीते मंगलवार को महज 30 लाख की कमाई कर पाई है।

 ये भी पढ़ें- Leo Worldwide Collection Day 6: 'लियो' पर हुई नोटों की बारिश, कमल हासन की 'विक्रम' को इतने करोड़ से छोड़ा पीछे

गपणत (Ganapath)

हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहुचर्चित फिल्म 'गणपत' दशहरा के फेस्टिव सीजन का लाभ उठाने के नजरिए से 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन मेकर्स का दांव इस मूवी पर उल्टा पड़ गया। क्योंकि दशहरा के दिन टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ये मूवी महज 1.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही कर सकी।

लियो (Leo)

मौजूदा समय में बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक अगर किसी फिल्म का बोलबाल जारी है, तो वो साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की मूवी 'लियो' है।

दशहरा का दिन लियो के लिए रिलीज का छठा दिन रहा है। ऐसे में दशहरा का सही मायने में फायदा 'लियो' ने उठाया है। लियो ने दशहरा पर सभी भाषाओं में 32.7 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

पिछले दशहरे से इस बार बॉक्स ऑफिस को मिली राहत

तुलना की जाए इस बार के दशहरे की बीते साल के दशहरा से तो उस लिहाज से इस बार बॉक्स ऑफिस के लिए दशहरा राहत की सांस लेकर आया है।

दरअसल बीते साल दशहरा के मौके पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुड बाय' और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की फिल्म 'गॉड फादर' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।

ये भी पढ़ें- Bhagavanth Kesari Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'भगवंत केसरी' की दहाड़, 'लियो' की आंधी में कर डाली इतनी कमाई