Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: फिल्म को फैंस से मिला दीवानों जैसा प्यार, तीसरे दिन 'थामा' के उड़ाए छक्के

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 09:36 PM (IST)

    Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे की फिल्म दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की। फिल्म आयुष्मान खुरानी की थामा को तग ...और पढ़ें

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय सॉफ्ट स्टोरीज का दौर चल रहा है। एक दीवाने आशिक की हल्की फुल्की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को ऑडियंस सर आंखों पर ले रही है। सैयारा ने आकर उस ग्राफ को और स्ट्रान्ग कर दिया। वहीं एक्टर हर्षवर्धन राणे जो इस फील्ड में माहिर हैं ही और उनकी अगली फिल्म के साथ हुआ भी ऐसा ही।

    सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटे हर्षवर्धन राणे

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर एक दीवाने की दीवानियत 21 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनम तेरी कसम के बाद लगभग 9 साल के लंबे गैप पर एक्टर बड़े पर्दे पर लौटे और उन्होंने खुद इसके प्रमोशन का जिम्मा संभाला और लोगों से फिल्म देखने की अपील की। थिएटर में इसका सीधा मुकाबला आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा के साथ था जोकि एक बड़े बैनर की फिल्म है लेकिन दीवानियत कहीं न कहीं उसे धूल चटाती नजर आ रही है।

    Ek Deewane (1)

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane ki Deewaniyat Review: बोरियत में डूबी कहानी, हर्षवर्धन की सिर्फ एक्टिंग में दीवानगी

    मिलाप जावेरी हैं फिल्म के निर्माता

    हर्षवर्धन राणे म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म कथित तौर पर 25 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ की ओपनिंग ली। मेकर्स ने खुद इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मिलाप जावेरी की यह फिल्म दर्शकों और सोशल मीडिया पर लगातार लोकप्रिय हो रही है।

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    दूसरे दिन फिल्म का स्कोर 8.88 करोड़ रुपये रहा। वहीं दीवाली वाला वीकेंड होने की वजह से फिल्म को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है और खासकर जेन जी इस फिल्म से खुद को काफी कनेक्ट कर पा रही है। फिल्म की कहानी एक दिल टूटे आशिक की है जो एकतरफा प्यार के जरिए हर तरीके से अपनी माशूका को पाने की कोशिश करता है। इस तरह से दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का स्कोर 18.98 करोड़ रुपये हो चुका है।

    खबरें और भी

    harshvardhanrane_1761203786_3749571586455487413_34932715

    वहीं सैकनिल्क के मुताबिक तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। तीसरे दिन फिल्म ने अभी तक 4.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में ही अपनी बजट लगभग निकाल लिया है। तीसरे दिन के कलेक्शन को जोड़कर फिल्म का कुल कलेक्शन 23 करोड़ के आसपास हो गया है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    एक दीवाने की दीवानियत एक राजनेता विक्रमादित्य की प्रेम कहानी है, जो एक आज़ाद ख्याल अभिनेत्री अदा के प्यार में दीवाना हो जाता है। यह गहराता हुआ प्यार जल्द ही विक्रमादित्य के जुनून में उलझ जाता है। कहानी में आगे क्या होता है इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दीवानियत ने उड़ाई 'थामा' की नींद, पहले ही दिन किया धमाका