Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Emergency Box Office Day 5: तौबा-तौबा ये क्या हुआ! पांच दिन में ही इमरजेंसी की बिगड़ गई हालत, मंगल हुआ भारी

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 12:48 PM (IST)

    बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उनकी 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी को जिस तरह ...और पढ़ें

    इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस फाइव डेज कलेक्शन/ फोटो- Imdb
    इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस फाइव डेज कलेक्शन/ फोटो- Imdb

    HighLights

    1. इमरजेंसी का नहीं चल रहा बॉक्स ऑफिस पर जादू
    2. अच्छे रिव्यू का भी कंगना की फिल्म को नहीं हुआ फायदा
    3. बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में बस हुई इतनी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी गेम चेंजर (Game Changer Box Office) के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जब बॉलीवुड क्वीन पर्दे पर भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) बनकर आईं, तो लोग ये यकीन नहीं कर पाए कि वह एक्ट्रेस को देख रही हैं या फिर सच में प्राइम मिनिस्टर को। कंगना रनौत को उनके किरदार के लिए समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों से भी खूब वाहवाही मिली। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वह कमाई करने में सफल नहीं रही, जिसकी ऑडियंस को उम्मीद थी।

    पहले दिन 2.5 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस का पहला वीकेंड को बहुत ही सॉलिड गया, लेकिन वीकेंड के बाद मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जो खेल बिगड़ा है, उसे संभालना अब बेहद ही मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को फिल्म की झोली में कितने करोड़ आए, चलिए देख लेते हैं बॉक्स ऑफिस आंकड़े: 

    मंगलवार को बहुत ही बुरी तरह बिगड़ा 'इमरजेंसी' का खेल

    कंगना रनौत की फिल्म में सिर्फ 1975 में लगी 'इमरजेंसी' की ही कहानी को कवर नहीं किया गया, बल्कि इसमें इंदिरा गांधी के बचपन से लेकर उनके निजी सफर को भी बड़ी ही खूबसूरती से उतारा गया है। इस मूवी का पहला वीकेंड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा था। फिल्म ने रविवार को सिंगल डे पर 4.25 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Emergency Controversy: नहीं थम रहा Kangana Ranaut की फिल्म पर विवाद, पंजाब बैन के बाद विदेश में खड़ा हुआ बखेड़ा

    हालांकि, सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये कलेक्शन गिर गया और मूवी सिर्फ  1.05 करोड़ की कमाई कर पाई। कंगना रनौत, श्रेयस तलपड़े स्टारर इस फिल्म की मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने मंगलवार को सिंगल डे पर महज 1.07 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Imdb

    पांच दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'

    कंगना बॉलीवुड की वह अदाकारा हैं, जो किसी भी फिल्म को चलाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाती आई हैं। हालांकि, इमरजेंसी के लिए बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2, गेम चेंजर और आजाद के बीच में अपना रास्ता बनाना मुश्किल ही लग रहा है। 

    kangana ranaut

    Photo Credit- Imdb

    इमरजेंसी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में टोटल  12.47 नेट कमाई की है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का आंकड़ा 14.5 करोड़ तक पहुंचा है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने टोटल 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। कंगना रनौत की फिल्म पर रिलीज के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, इन विवादों के बाद भी फिल्म की कमाई को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। 

    यह भी पढ़ें: Emergency OTT Release: थिएटर्स में हाल बेहाल, ओटीटी पर मचाएगी धमाल! ऑनलाइन कहां स्ट्रीम होगी इमरजेंसी