विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fast X Box Office Day 6: विन डीजल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 3 हजार करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 25 May 2023 12:18 PM (IST)

Fast X Box Office Collection Day 6 विन डीजल की फिल्म फास्ट X हाल ही में रिलीज हुई है जो ...और पढ़ें

Fast X Box Office Collection Day 6, Twitter
Fast X Box Office Collection Day 6, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Fast X Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म फास्ट X ने रिलीज के चंद दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी है। विन डीजल की फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्ड वाइड 3 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में भी फास्ट X धूम मचा रही है।

फास्ट X में कौन है विलेन ?

फास्ट X हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरिस की नई सीरीज है। पिछली फिल्मों की तरह ही इस बार भी फिल्म में विन डीजल भरपूर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, विलेन के रोल में गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्टर जेसन मोमोआ हैं।

वीकेंड पर कमाए कितने करोड़ ?

फास्ट X बीते शुक्रवार 19 मई को रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ के साथ शुरुआत की। फास्ट X के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 13.6 करोड़ और रविवार को 16.2 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

मंडे टेस्ट में क्या पास हुई फास्ट X ?

वर्क डेज में फास्ट X के कलेक्शन में कुछ गिरावट आई। फिल्म ने सोमवार को 17.45 और मंगलवार को 6 करोड़ कमाए। वहीं, बुधवार को बिजनेस में कुछ और गिरावट आई।

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन ?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार,फास्ट X  ने 24 मई को लगभग 5 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन लगभग 70.85 करोड़ हो गया है।

वर्ल्ड वाइड कमाए कितने करोड़ ?

फास्ट X दुनियाभर में छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। रिलीज के 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फास्ट X ने अब तक वर्ल्ड वाइड 3100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

कौन-कौन है फिल्म में शामिल ?

फास्ट X में विन डीजल और जेसन मोमोआ के साथ मिशेल रोड्रिग्ज, टाइरिस गिब्सन, लुडाक्रिस, जॉन सीना, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना ब्रूस्टर, सुंग कांग, स्कॉट ईस्टवुड, डेनिएला मेल्चियोर, एलन रिचसन, हेलेन मिरेन, ब्री लार्सन, रीटा मोरेनो, जेसन स्टैथम और चार्लीज थेरॉन शामिल हैं।