Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fast X Box office Report: विन डीजल की फिल्म ने इंडिया में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, दुनियाभर में मचाया तहलका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 09:04 AM (IST)

    Fast X Box office Report विन डीजल और लुडाक्रिस स्टारर फास्ट एंड फ्यूरियस इंडिया में लगातार अपने फैंस का दिल जीत रही है। इस फिल्म ने इंडिया में 20 दिनो ...और पढ़ें

    Fast X Continues to Soar at the Box Office Crosses 100 Crore Mark in India and Earns Over 4000 Crore/Instagram
    Fast X Continues to Soar at the Box Office Crosses 100 Crore Mark in India and Earns Over 4000 Crore/Instagram

    HighLights

    1. Fast X ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
    2. दुनियाभर में फिल्म की हुई ताबड़तोड़ कमाई
    3. 'द केरल स्टोरी' को दे रही है कांटे की टक्कर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fast X Box office Collection: विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस- 10' आते ही सिनेमाघरों में छा गई है। इस फिल्म के इंडिया में रिलीज होने की वजह से 'द केरल स्टोरी' के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है।

    विन डीजल और लुडाक्रिस स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म को भारतीय ऑडियंस का भी खूब प्यार मिल रहा है। फैंस के बीच में इस मूवी सीरीज का हमेशा से ही क्रेज रहा है।

    इंडिया में इंग्लिश लैंग्वेज में तो फिल्म को लोग पसंद कर ही रहे हैं, लेकिन इसके अलावा हिंदी में भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी है। 20 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    Fast X ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़

    फास्ट एंड फ्यूरियस के 10वें पार्ट ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विन डीजल स्टारर इस फिल्म की हिंदी में ओपनिंग 5 करोड़ से हुई थी और इंग्लिश में पहले दिन पर फिल्म ने 5.85 करोड़ का बिजनेस किया था।

    हालांकि, पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई काफी घट गई। बीते बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो सिंगल डे पर फिल्म ने हिंदी में 1.1 करोड़, अंग्रेजी में 1.02 करोड़, तमिल में 2 लाख और तेलुगु में 4 लाख का टोटल बिजनेस किया। हिंदी में फिल्म का अब तक टोटल कलेक्शन 48.7 करोड़, तमिल में टोटल 3 करोड़ का हुआ है।

    जबकि तेलुगु भाषा में फिल्म ने 1.91 करोड़ का ही टोटल बिजनेस किया। इंग्लिश में 46.63 करोड़ का अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन रहा है, जोकि हिंदी के मुकाबले कम है।

    दुनियाभर में फिल्म की हुई छप्परफाड कमाई

    हॉलीवुड फिल्म Fast X ने इंडिया में नेट 100. 27 करोड़ किया है और इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 116.8 करोड़ का हैं। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी विन डीजल और पूरी टीम का दमदार एक्शन फैंस को काफी रास आ रहा है।

    खबरें और भी

    इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 4350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस तरह से हॉलीवुड फिल्म के लिए लोगों में दीवानगी देखने को मिल रही है, उसे देखते हुए ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ये फिल्म जल्द ही 5 हजार करोड़ का आंकड़ा पार करके मोस्ट हाइएस्ट फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' को भी मात दे देगी।