Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fateh Collection Day 1: गेम चेंजर का खेल बिगाड़ेगी फतेह! ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 11 Jan 2025 07:43 AM (IST)

    सोनू सूद की फिल्म फतेह थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेता का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फतेह की खास बात ये है कि ओपनिंग डे पर मेकर्स ...और पढ़ें

    थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की फेतह (Photo Credit- Instagram)
    थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की फेतह (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. थिएटर्स में पहुंची सोनू सूद की फेतह
    2. गेम चेंजर के साथ हो रहा मुकाबला
    3. पहले दिन के आंकड़ों में दिखी उम्मीद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fateh Collection Day 1: सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फतेह' शुक्रवार, 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म से अभिनेता ने लगभग दो साल बाद पर्दे पर वापसी की है। एक्टर की आखिरी साल 2022 में आई 'सम्राट पृथ्वीराज' थी, जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। फतेब में सोनू सूद लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कमाई के मामले में पहले दिन इसने धीमी शुरुआत की है, आइए देखते हैं पहले दिन का कलेक्शन।

    पहले दिन बॉक्स पर हुई सोनू सूद की फतेह?

    फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ था तब लोगों की तरफ से इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। ओपनिंग डे पर फिल्‍म के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये रखी गई थी। अब कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फतेह ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.45 करोड़ यानी लगभग 3 करोड़ का बिजनेस किया है।

    Photo Credit- X

    हालांकि ये एक धीमी शुरुआत है मगर चूंकि मूवी का बजट  25 करोड़ रुपये बताया जा रहा था, तो माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये अपने बजट निकालने के साथ कमाई में भी उछाल लेकर आएगी।

    ये भी पढ़ें- आसान नहीं था Rishi Kapoor का डेब्यू! पिता राज कपूर को इस शख्स से लेनी पड़ी थी स्पेशल परमिशन

    गेम चेंजर से टक्कर के बाद टिक पाएगी फतेह?

    सोनू सूद की फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म गेम चेंजर से देखने को मिल रही है। अगर पुरानी रिपोर्ट्स को देखें तो साउथ फिल्मों के बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा देखने को मिला है। ऐसे में काफी उम्मीद है कि कमाई के मामले में राम चरण की फिल्म आगे निकल जाए। मगर सोनू की मूवी को कम समझना भी गलतफहमी होगी क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

    आने वाले दिनों में हो इन आंकड़ों में काफी उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। बता दे कि गेम चेंजर ने पहले दिन  51.25 करोड़ की ओपनिंग की है, जिसमें तेलुगू में 42 करोड़, तमिल में 2.1 करोड़, हिंदी में 7 करोड़, कन्नड़ में 1 लाख, मलयालम में 5 लाख की कमाई फिल्म ने हासिल की है।

    Photo Credit- Instagram

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फतेह की कहानी की बात करें तो फतेह (सोनू सूद) एक रिटायर्ड स्पेशल ऑपरेशन ऑफिसर है जो एक शांति की जिंदगी बिता रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ नई चुनौतियां उसका इंतजार कर रही होती हैं। फतेह एक बार फिर उस दुनिया में वापस लौटता है जहां से वो बाहर आया था। वो एक हैकर खुशी (जैकलीन फर्नांडीज) के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड से भिड़ता है। इस दौरान उसकी जिंदगी के कई पुराने राज सामने आते हैं। हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर ‘फतेह' के एक एक सीन देखने लायक हैं। 

    ये भी पढ़ें- क्यों नहीं हुई Salman Khan की शादी? पिता ने बताया इस खासियत की तलाश कर देती है अभिनेता को मायूस