यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fateh Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस को फतेह करेंगे Sonu Sood? ओपनिंग डे पर इतने करोड़ से खुलेगा खाता
सोनू सूद (Sonu Sood) बड़े पर्दे पर साल की पहली फिल्म लेकर आएंगे। यह फिल्म अभिनेता के लिए कई मायनों में खास होने वाली है। शुक्रवार यानी 10 जनवरी को फते ...और पढ़ें

HighLights
- सोनू सूद की फतेह 10 जनवरी को होगी रिलीज
- फतेह की एडवांस बुकिंग में बिकी इतनी टिकटें
- पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है फतेह फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विलेन के किरदारों से लोगों के बीच हीरो की छवि बनाने वाले सोनू सूद अक्सर चर्चा में रहते हैं। बड़े पर्दे पर खलनायक की भूमिका से भी उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब एक्टर अपनी फिल्म फतेह को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह मूवी अभिनेता के लिए कई मायनों में खास होगी। दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood) इससे बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में उनका दमदार एक्शन वाला अवतार भी देखने को मिलेगा। फैंस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, क्योंकि चंद घंटों के बाद फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो जाएगी।
फतेह फिल्म पहले दिन की कमाई का अनुमान पहले ही लग गया है। इस पर बात करने से पहले जान लेते हैं कि सोनू सूद की मूवी में क्या खास देखने को मिलेगा। फतेह फिल्म (Fateh Movie) का एक दमदार दूसरा ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया। इसमें अभिनेता मार-काट करते हुए नजर आए। इससे अंदाजा लग गया कि वह एक्शन के मामले में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों को टक्कर देने वाले हैं। यह मूवी साइबर ठगी की कहानी पर आधारित है।
पहले दिन इतनी हो सकती है फिल्म की कमाई
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जनवरी तक फिल्म के करीब 10 से 15 हजार टिकटें बिक चुकी है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलेगी। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, मूवी 2 से 3 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है। फिल्म के दो ट्रेलर आउट हुए हैं और दोनों को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। यही कारण है कि लोग सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Fateh Trailer 2: एनिमल की छुट्टी कर देगी Sonu Sood की फतेह! मार-काट से भरपूर झन्नाटेदार ट्रेलर आउट
.jpg)
Photo Credit- Instagram
99 रुपये में मिलेगी पहले दिन फतेह की टिकट
सोनू सूद की मोस्ट अवेटेड फिल्म को पहले दिन केवल 99 रुपये में देखा जा सकता है। ओपनिंग डे के मौके पर ही फतेह को देखने के लिए ऑडियंस को डिस्काउंट दिया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच सकते हैं।
खबरें और भी
गेम चेंजर के साथ होगी फतेह की टक्कर
सिनेमाघरों में 10 तारीख को राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर (Game Changer) भी रिलीज हो रही है। ऐसे में सोनू सूद की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल सकती है। जब दो फिल्में एक साथ थिएटर्स में रिलीज होती है तो दर्शक बट जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Fateh Trailer OUT: 'जनाजा शानदार निकलेगा...' एक्शन-रोमांस में 'फतेह' करने निकले Sonu Sood, धांसू ट्रेलर रिलीज