Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Advance Booking Day 1: छप्परफाड़ ओपनिंग के लिए तैयार 'फाइटर', एडवांस बुकिंग इतने करोड़ कमा कर काटा गदर

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 11:53 AM (IST)

    Fighter Advance Booking Day 1 सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टोरियल फिल्म फाइटर बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटम ...और पढ़ें

    'फाइटर' फिल्म एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1
    'फाइटर' फिल्म एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1

    HighLights

    1. 'फाइटर' फिल्म कुछ ही दिनों में होने वाली है रिलीज
    2. फाइटर की एडवांस बुकिंग शुरू
    3. ओपनिंग डे के लिए हुई मोटी कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Advance Booking Collection Day 1: साल 2023 में 'पठान' और फिर 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब 'फाइटर' (Fighter) की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी ये अपकमिंग मूवी रिलीज से चंद दिनों की दूरी पर है। फैंस स्क्रीन पर ऋतिक और दीपिका की केमेस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। यह शायद इसी इंतजार का नतीजा है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

    'फाइटर' के लिए दिखी फैंस की दीवानगी

    सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टोरियल फिल्म 'फाइटर' एरियल एक्शन मूवी है। पैट्रियॉटिक बैकग्राउंड पर बनी इस मूवी की एडवांस बुकिंग शनिवार 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है। जैसे ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट की, वैसे ही फैंस में फर्स्ट डे के शो की बुकिंग के लिए होड़ मच गई। जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे फैंस की दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    एडवांस बुकिंग में हुई करोड़ों की कमाई

    कुछ दिनों पहले 'फाइटर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस ने ऋतिक की एक्टिंग के साथ ही वीएफएक्स और स्ट्रॉन्ग स्टोरी लाइन की तारीफ की थी। हालांकि, फिल्म की कहानी वाकई उतनी अच्छी है या नहीं, यह तो 25 जनवरी को पता लगेगा, जिस दिन फिल्म रिलीज हो रही है। बहरहाल, एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे के लिए सामने आए आंकड़े इसकी छप्परफाड़ कमाई की ओर इशारा कर रहे हैं।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट में 'फाइटर' की एडवांस बुकिंग कलेक्शन की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, पहले दिन के लिए फिल्म के 59 हजार के करीब टिकट्स बिक चुके हैं। 'फाइटर' फिल्म की 59,919 टिकट्स बिक चुकी हैं। इससे 1.96 करोड़ तक की कमाई हो चुकी है। इतनी टिकटें 6456 शोज के लिए बिकी हैं। कमाई की यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

    खबरें और भी

    कहां बिकी कितनी टिकटें

    भाषा फॉर्मैट ग्रॉस टिकट्स सोल्ड शोज
    हिंदी 2D 64,64,370 24419 2449
    हिंदी 2D 10643671.28 31179 3786
    हिंदी IMAX 3D 2027482.55 3482 117
    हिंदी 4DX 3D 5,11,990 839 104
    ऑल इंडिया 1.96 करोड़ 59919 6456

    'फाइटर' की स्टार कास्ट

    फिल्म में ऋतिक और दीपिका के साथ ही अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा अक्षय ओबरॉय, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख, तलत अजीज, आमिर नाइक की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: Fighter: सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हुई 'फाइटर', मिला U/A सर्टिफिकेट, इतनी लंबी होगी फिल्म