Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Advance Booking: मुश्किल कर देगी 'फाइटर' सबका जीना, महज 4 दिनों में एडवांस बुकिंग में आया इतना उछाल

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 04:09 PM (IST)

    Fighter Advance Booking खतरनाक एरियल एक्शन के साथ फाइटर भारी भरकम बजट में बनी फिल्म है। फिल्म देश भक्ति की कहानी के साथ गणतंत्र दिवस को खास बनाने वाली ...और पढ़ें

    मुश्किल कर देगी 'फाइटर' सबका जीना, (X Image)
    मुश्किल कर देगी 'फाइटर' सबका जीना, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फाइटर थिएटर्स में लैंड करने के लिए टारगेट फिक्स कर चुकी है। बस कुछ घंटों में फिल्म सिनेमाघरों में उतर जाएगी। इससे पहले फाइटर अपने एडवांस बुकिंग बिजनेस के कारण चर्चा में बनी हुई है, जो फिल्म की अच्छी शुरुआत की तरफ इशारा कर रही है।

    फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दोनों स्क्वाड्रन लीडर के रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- Fighter: खाड़ी देशों में बैन हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर', रिलीज के दो दिन पहले मेकर्स को झटका

    हिट होगी या फ्लॉप ?

    फाइटर भारी भरकम बजट में बनी एक एरियल एक्शन फिल्म है। देश भक्ति की कहानी लिए फिल्म गणतंत्र दिवस को खास बनाने वाली है। अब देखना ये है कि क्या फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।

    फाइटर की धुआंधार बिक्री

    फाइटर की एडवांस बुकिंग बीते शनिवार को शुरू हुई थी। वहीं, अब 4 दिनों में फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए करोड़ों का बिजनेस कर लिया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में फाइटर अब तक एक लाख के ऊपर बेच चुकी है।

    कितने करोड़ का किया बिजनेस ?

    फाइटर की ओपनिंग डे के लिए 19.9 लाख (190316) टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने लगभग 5.9 करोड़ (58979277) का बिजनेस भी कर लिया है। फाइटर का ये बिजनेस फिल्म की धमाकेदार शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। फिल्म के पास अभी कुछ और घंटे बाकी है यानी रिलीज के पहले फाइटर का बिजनेस और बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Fighter Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहाने को तैयार ऋतिक की 'फाइटर', चंद दिनों में कर लिया करोड़ों का बिजनेस

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले उन्होंने पठान और वॉर का निर्देशन किया था। वहीं, फाइटर का प्रोडक्शन वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकर्ष अलग और संजीदा शेख अहम किरदारों में शामिल हैं। फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

    कौन है फाइटर के मास्टर माइंड ?

    फाइटर का डायरेक्शन पठान बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। वहीं, प्रोडक्शन वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।