Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर', 200 करोड़ कमाने में हालत खराब

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 08:59 AM (GMT+05:30)

    Fighter Box Office Collection Day 18 फाइटर के अच्छे बिजनेस की उम्मीद करते हुए इसे लंबे वीकेंड और हॉलीडे का फायदा दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर आंधे मुंह गिरी ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर', (X Image)
    बॉक्स ऑफिस पर आंधे मुंह गिरी ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर', (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर फाइटर पिछले काफी वक्त से डगमगा रही है। वहीं, अब फिल्म हादसे का शिकार होने वाली है, क्योंकि 200 करोड़ कमाने में में हालत खराब हो रही है। वीकेंड पर भी मामला नाजुक नजर आया।

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर पर मेकर्स ने कई सौ करोड़ खर्च किए है। फिल्म से काफी उम्मीद भी लगाई जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद सब पर पानी फिर गया।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Day 3: चल पड़ी शाहिद-कृति की फिल्म, वीकेंड पर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की छप्परफाड़ कमाई

    पैंतरा नहीं आया काम

    फाइटर के अच्छे बिजनेस की उम्मीद करते हुए इसे लंबे वीकेंड और हॉलीडे का फायदा दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म की कहानी भी वायुसेना और देशभक्ति की इर्द-गिर्द बुनी गई, लेकिन फिर भी दर्शकों को इम्प्रेस न कर सकी।

    वीकेंड पर फुस हुई फिल्म

    फाइटर के लेटेस्ट बिजनेस की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तीन वीकेंड पर पूर कर लिए है। इसके साथ ही बिजनेस में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार को फाइटर ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया। वही, शनिवार को कलेक्शन 3.65 करोड़ रहा।

    200 करोड़ कमाने में हालत खराब

    फाइटर के रविवार के बिजनेस की ओर नजर डाले, तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया। हालांकि, लागत की तुलना में कमाई कम ही रही। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म ने महज 4 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रिलीज के 18 दिनों में फाइटर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 196.90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Fighter Box Office Day 14: दो हफ्ते में ही धुआं हुई 'फाइटर', महंगी स्टारकास्ट भी नहीं निकाल पा रही लागत

    फिल्म की तगड़ी स्टारकास्ट

    फाइटर की स्टारकास्ट में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में है। इनके साथ फिल्म में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकर्ष अलग और संजीदा शेख भी अहम किरदारों में शामिल हैं। ऋषभ साहनी ने फाइटर में में विलेन का किरदार निभाया है।