Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Box Office Day 4: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'फाइटर', चौथे दिन कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:11 PM (IST)

    Fighter Box Office Collection Day 4 ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर फाइटर इस वक्त सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। रिलीज के शुरुआती तीन दिन में फाइटर ने ...और पढ़ें

    चौथे दिन फाइटर ने कमा डाले इतने नोट (Photo Credit-Instagram)
    चौथे दिन फाइटर ने कमा डाले इतने नोट (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Box Office Collection: फिल्म फाइटर से जिस बात की उम्मीद की जा रही थी, ठीक उसी आधार पर ऋतिक रोशन की फिल्म आगे बढ़ते हुई नजर आ रही है। रिलीज के पहले तीन दिन में फाइटर ने कमाल का प्रदर्शन कर हर किसी को प्रभावित कर दिया, सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक फाइटर ने अपनी छाप छोड़ी है।

    इस बीच फाइटर के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।

    फाइटर ने चौथे दिन किया इतना कारोबार

    ऋतिक रोशन की फाइटर को लेकर फैंस में जो क्रेज दिख रहा है, उसके हिसाब से ये मूवी इस साल की पहली हिंदी फिल्म ब्लॉकबस्टर बन सकती है। हर रोज फाइटर की कमाई का शानदार सिलसिला आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते फिल्म की टोटल कमाई में इजाफा हो रहा है।

    अपनी कमाल की स्टोरी और शानदार एक्शन सीक्वंस के जरिए फाइटर हर किसी के दिलों को जीत रही है। गौर किया ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट की तरफ तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इस मूवी ने रविवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कमाई करते हुए 27.38 करोड़ का शानदार कारोबार कर डाला है। शनिवार के मुकाबले संडे को फिल्म के कलेक्शन में कुछ आस अंतर देखने को नहीं मिला है।

    फाइटर की पर डे कलेक्शन रिपोर्ट

         दिन          कलेक्शन
        पहला दिन    24.60 करोड़
        दूसरा दिन    41.20 करोड़
        तीसरा दिन    27.60 करोड़
        चौथा दिन    27.38 करोड़
        कुल कमाई    120.78 करोड़

    150 करोड़ के करीब फाइटर

    रिलीज के चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए फाइटर ने धमाल मचा दिया है। ऐसे में अब ये फिल्म 150 करोड़ के तरफ कदम बढ़ा चुकी है। 120 करोड़ के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ओपनिंग वीकेंड के बाद ऋतिक रोशन की ये फिल्म कुछ दिन के भीतर 150 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Fighter: अनुपम खेर और Vaani Kapoor ने देखी ऋतिक की 'फाइटर', तारीफ में इस तरह पढ़े कसीदे