Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा 'फाइटर' का डंका, 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी पूरी

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 01:02 PM (IST)

    Fighter Worldwide Box Office Collection Day 7 भारत में फाइटर को वीक डेज में कमाई करने के लिए थोड़ा परेशान होना पड़ा। हालांकि दूसरे देशों में फिल्म अपन ...और पढ़ें

    दुनियाभर में बजा 'फाइटर' का डंका, (X Image)
    दुनियाभर में बजा 'फाइटर' का डंका, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter worldwide box office collection day 7: शमशेर पठानिया के किरदार में ऋतिक रोशन इन दिनों फाइटर में नजर आ रहे हैं।  एक्शन एरियल से भरपूर ये फिल्म ठीक- ठाक बिजनेस भी कर रही है। ओवरसीज फिल्म की कमाई अब 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

    फाइटर को रिलीज हुए अब एक हफ्ते हो चुके है। इन 7 दिनों में फिल्म के बिजनेस ने उतार और चढ़ाव दोनों देखें।

    यह भी पढ़ें- Fighter Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर फाइटर के एक्शन ने मचाई तबाही, बस 6 दिनों में कमा लिए इतने सौ करोड़

    विदेशों में पसंद की गई फाइटर

    भारत में फाइटर को वीक डेज में कमाई करने के लिए थोड़ा परेशान होना पड़ा। हालांकि, दूसरे देशों में फिल्म अपने बिजनेस की रफ्तार को बनाए हुए है। फाइटर ने रिलीज के एक हफ्ते में 250 करोड़ कमा लिए है और अब अगले टारगेट 300 करोड़ को हासिल करने निकल पड़ी है।

    ओपनिंग वीकेंड पर किया छप्परफाड़ बिजनेस

    फाइटर के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट ट्रेड एनालिस्ट मनोबालन विजयबालन ने शेयर की है। रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग और वीकेंड तक फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया, लेकिन मंडे टेस्ट में लड़खड़ा गई। 25 जनवरी को रिलीज हुई फाइटर ने वीकेंड तक 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया।

    एक हफ्ते में इतना आगे बढ़ा बिजनेस

    50 से 60 करोड़ रोजाना कमाने वाली फाइटर ने सोमवार को महज 16 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। वहीं, मंगलवार को कमाई थोड़ा गिरकर 14 करोड़ हो गई। अब बुधवार के बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 11.70 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के एक हफ्ते में फाइटर के खाते में 252.52 करोड़ आ गए है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Fighter OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म ने हथियाए 'फाइटर' के स्ट्रीमिंग राइट्स, जानें- कब और कहां होगी रिलीज

    • दिन 1 - ₹ 36.04 करोड़
    • दिन 2 - ₹ 64.57 करोड़
    • दिन 3 - ₹ 56.19 करोड़
    • दिन 4 - ₹ 52.74 करोड़
    • दिन 5 - ₹ 16.33 करोड़
    • दिन 6 - ₹ 14.95 करोड़
    • दिन 7 - ₹ 11.70 करोड़

         कुल - ₹ 252.52 करोड़

    क्या है फाइटर की कहानी ?

    फाइटर स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (दीपिका पादुकोण) और ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह (अनिल कपूर) के साथ स्पेशल IAF यूनिट, एयर ड्रैगन्स के मेंबर्स की कहानी है। इंडियन एयर फोर्स के ये सदस्य देश के लिए अपना सब कुछ देने को तैयार हैं। फाइटर, एयर ड्रैगन्स की जिंदगियों की परतों को खोलता है, जो  बाहरी लड़ाई के साथ- साथ अपने अंदर भी एक जंग से गुजर रहे हैं।