Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office पर सोमवार को छा गए फुकरे, मारा कमाई का ऐसा पंच

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 14 Dec 2017 11:53 AM (IST)

    फुकरे रिटर्न्स का इस तरह का प्रदर्शन अब उसे पहले हफ़्ते में 50 करोड़ रूपये की तरफ़ ले जा रहा है। फिल्म की नज़र अब जग्गा जासूस के कलेक्शन पर है। ...और पढ़ें

    Box Office पर सोमवार को छा गए फुकरे, मारा कमाई का ऐसा पंच
    Box Office पर सोमवार को छा गए फुकरे, मारा कमाई का ऐसा पंच

    मुंबई। रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के चौथे दिन वो कमाल दिखा दिया है, जैसा मझोले बजट की फिल्में बहुत कम ही कर पाती हैं।

    रिलीज़ डेट बदल कर बड़े फ़ायदे में आई फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर चौथे दिन यानि पहले सोमवार को पांच करोड़ दस लाख रूपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है। आठ करोड़ 10 लाख रूपये की ओपनिंग लेने वाली फुकरे रिटर्न्स ने वीकेंड के बाद पहले दिन के कलेक्शन से करीब 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ की है, जो फिल्म के ड्रीम रन का संकेत दे रहे हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड में 32 करोड़ 20 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित फुकरे रिटर्न्स ने रविवार को 12 करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का अब नेट इंडिया कलेक्शन अब 37 करोड़ 30 लाख रूपये हो गया है। बता दें कि साल 2013 में आई फुकरे ने पहले तीन दिन में नौ करोड़ 82 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फुकरे रिटर्न्स का इस तरह का प्रदर्शन अब उसे पहले हफ़्ते में 50 करोड़ रूपये की तरफ़ ले जा रहा है। फिल्म की नज़र अब जग्गा जासूस के कलेक्शन पर है।

    यह भी पढ़ें:फुकरों की वापसी से झूमा Box Office, तीन दिन में ही बटोर लिया इतना माल

    फिल्म को बड़ा एडवांटेज ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 22 दिसंबर को आने वाली है यानि दूसरे वीकेंड में भी कोई बड़ी चुनौती नहीं है। फुकरे रिटर्न्स अपने लोकप्रिय किरदारों यानि भोली पंजाबन, ज़फर, चूचा , लाली और हनी की फुकरापंती के कारण अच्छी चली है।