Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Box Office Day 4: फुकरे 3 की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर हुई 'चांदी', शाह रुख की 'जवान' को दी करारी मात

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 07:44 AM (IST)

    Fukrey 3 Box Office Day 4 Collection भोली की टोली एक बार फिर से फुकरापंती करने के लिए थिएटर में लौट आई है। 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फुकरे ...और पढ़ें

    फुकरे-3 का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन / फोटो- इंस्टाग्राम
    फुकरे-3 का रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन / फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'फुकरे-3' ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर छापे जमकर नोट
    2. ऋचा चड्ढा- वरुण शर्मा की फिल्म ने किया दोगुना कलेक्शन
    3. 'जवान' को बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर दी मात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Day 4 Collection: चूचा-हनी, भोली और लाली की मस्ती के साथ एक बार फिर से ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी सिनेमाघरों में लोगों को हंसाने के लिए लौट आए हैं।

    28 सितंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनोट की 'चंद्रमुखी' 2 और विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' के साथ टकराई। पहले दिन 8 करोड़ के आसपास की ओपनिंग करने वाली वरुण-ऋचा स्टारर इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर इतने नोट छापे की 'जवान' की हालत भी इसके सामने खराब हो गयी।

    'फुकरे-3' ने रविवार को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

    वरुण शर्मा-ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट स्टारर ये फिल्म लोगों के दिलों के अपनी जगह बनाने में सफल रही है। 'जवान' और 'गदर 2' की जंग के बीच इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है। 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जितने आंकड़ों से ओपनिंग की थी, संडे को उससे दोगुना ज्यादा का कलेक्शन किया।

    यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर छायी 'फुकरे 3', तीन दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में बनी 'फुकरे-3' ने रविवार को सिंगल डे पर करीबन 16.35 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि इस फिल्म के मुकाबले शाह रुख खान की 'जवान' रविवार को महज 8 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है। 'फुकरे-3' ने इंडिया में चार दिनों के अंदर 44.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    खबरें और भी

    फुकरे-3 का चार दिन का कलेक्शन- 

    फुकरे 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन टोटल- 36 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 इंडिया नेट टोटल कलेक्शन 44.65 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 33.5 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 ओवरसीज कलेक्शन  3 करोड़ रुपए 
    फुकरे 3 सिंगल डे कलेक्शन  16.35 करोड़ रुपए 

    दुनियाभर में 'फुकरे-3' ने छापे इतने नोट

    सनी देओल की 'गदर 2' की तरह ही पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह उर्फ लाली स्टारर ये फिल्म वर्ल्डवाइड के मुकाबले इंडिया में ज्यादा अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में टोटल 36.5 करोड़ की कमाई की है।

    ओवरसीज 'फुकरे-3' महज 3 करोड़ की कमाई कर पाई है। आपको बता दें कि फुकरे-3 का निर्देशन मृगदीप लांबा ने किया है, जो इससे पहले इसके दो सफल पार्ट बना चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Box Office Collection Day 2: बॉक्स आफिस पर छाई 'फुकरे 3', आते ही बजाया 'जवान' का बैंड, की इतनी कमाई