Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Box Office Collection: 'फुकरे 3' ने दी 'मिशन रानीगंज' को कड़ी टक्कर, 10वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 10:16 PM (IST)

    Fukrey 3 Day 10 Box Office Collection फेमस कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 को लेकर चर्चा का बाजार बीते समय से काफी गर्म है। सिनेमाघरों में फुकरे 3 फैंस का भरपूर ...और पढ़ें

    फुकरे 3 ने किया कमाल (Photo Credit-instagram)
    फुकरे 3 ने किया कमाल (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 का धमाल जारी
    2. 10वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन
    3. इतनी हुई फुकरे 3 की कुल कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Collection Day 10: बीते 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

    ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा था कि 'फुकरे 3' की कमाई पर इन फिल्मों की रिलीज का फर्क पड़ेगा। लेकिन फिलहाल 'फुकरे 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।

    10वें दिन 'फुकरे 3' ने किया जबरदस्त कलेक्शन

    रिलीज के 9 तक दिनों तक 'फुकरे 3' ने सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाई है। 'मिशन रानीगंज और थैंक्यू फॉर कमिंग' के बाद भी 'फुकरे 3' की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। आलम है कि रिलीज के 10वें दिन 'फुकरे 3' की कमाई में बंपर उछाल आया है।

    सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार 'फुकरे 3' ने 10वें दिन 3-4 करोड़ के बीच में कारोबार किया है, जो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्मों को टक्कर देने के लिए काफी है। फिल्म के इन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की इस वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    'फुकरे 3' की कुल कमाई हुई इतनी

    'फुकरे 3' के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े से फिल्म की टोटल कमाई में काफी इजाफा हुआ है। गौर करें 'फुकरे 3' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब इस मूवी की कुल कमाई 70 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।

    इतना ही नहीं इस वीकेंड के बाद 'फुकरे 3' की इनकम का ये आंकड़ा 75 करोड़ के आस-पास भी पहुंचता हुआ दिख सकता है। मालूम हो कि इस मूवी में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा,ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं।

    ये भी पढ़ें- Leo Movie: फैंस को तगड़ा झटका! हिंदी में नहीं रिलीज होगी विजय और संजत दत्त की फिल्म 'लियो', जानें वजह