Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Day 7 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की तरह डटी 'फुकरे 3', 7वें दिन कमाई से मचाया गदर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 11:03 PM (IST)

    Fukrey 3 Box Office Collection कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी फुकरे 3 मौजूदा समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में ऑडियंस की ओर से फुकरे ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)
    बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' का शानदार प्रदर्शन जारी
    2. रिलीज के 7 दिन में कमाई में उड़ाया गर्दा
    3. अब तक इतनी कमाई कर चुकी है फुकरे 3

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Day 7 Box Office Collection: साल 2022 जितना बॉलीवुड फिल्मों के लिए खराब गुजरा, ठीक उसके विपरीत 2023 हिंदी सिनेमा के लिए एक वरदान बनकर आया है। इस साल ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली है।

    अब इस रेस में कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'फुकरे 3' का नाम भी शामिल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर ऋचा चड्ढा स्टारर 'फुकरे 3' शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते हर रोज इस फिल्म की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच 'फुकरे 3' के रिलीज के 7वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर डटी 'फुकरे 3'

    बीते 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'फुकरे 3' हर दिन बेहतरीन तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की तरफ बढ़ रही है। मौजूदा समय में थिएटर में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा की इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते 'फुकरे 3' की कमाई में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

    आलम ये है कि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिन बाद भी 'फुकरे 3' मजबूती के साथ डटी हुई है। एक नजर डालें 'फुकरे 3' के 7वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो Sacnilk के अनुमानित आकंड़ो के अनुसार पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की इस मूवी ने करीब 4-5 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    ऐसे में छठे दिन की तुलना में 'फुकरे 3' की कमाई में कोई भारी गिरावट दर्ज नहीं की गई और ये फिल्म शानदार तरीके से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

    फुकरे 3 कमाई का ग्राफ-

    दिन 1- 8.82 करोड़

    दिन 2- 7.81 करोड़

    दिन 3- 11.67 करोड़

    दिन 4- 15.18 करोड़

    दिन 5- 11.89 करोड़

    दिन 6- 4.11 करोड़

    दिन 7- 4-5 करोड़

    कुल कलेक्शन- 63-63 करोड़

    'फुकरे 3' की कुल कमाई हुई इतनी

    रिलीज के पहले 7 दिन में बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर 'फुकरे 3' ने ये साबित कर दिया है कि फुकरे फ्रेंचाइजी कल भी फैंस की फेवरेट थी और आज भी फैंस की फेवरेट बनी हुई है। इस बीच गौर करें 'फुकरे 3' की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो

    रिलीज के 7 दिनों के भीतर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 63 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ऐसे में अब ये कहा जा सकता है कि 'फुकरे 3' इस साल की एक हिट फिल्म बनने की कगार पर खड़ी है।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: 'टाइगर का मैसेज' के बाद सलमान खान का एक और धमाका, इस दिन लेकर आ रहे 'टाइगर 3' ट्रेलर