विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: सिर्फ़ दस दिनों में इन फुकरों ने दे दी शाहरुख़ खान को मात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 18 Dec 2017 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 12:06 PM (IST)

फुकरों को अब इरफ़ान की हिंदी मीडियम के 69 करोड़ 50 लाख के कलेक्शन को पार करने की चुनौती है।

Box Office: सिर्फ़ दस दिनों में इन फुकरों ने दे दी शाहरुख़ खान को मात
Box Office: सिर्फ़ दस दिनों में इन फुकरों ने दे दी शाहरुख़ खान को मात

मुंबई। जब दर्शक किसी फिल्म को पूरी शिद्दत से चाहें तो पूरी कायनात भी उसे बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी कमाई करने से नहीं रोक सकती। फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने भी कुछ ऐसा कर दिया है और पीछे छोड़ दिये हैं शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को।

फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड में भी छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित इस फिल्म ने इस रविवार को सात करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया है, जो दूसरे वीक में सबसे अधिक रहा है। आठ करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली फुकरे रिटर्न्स ने पहले वीकेंड में 32 करोड़ 20 लाख रूपये की कमाई की थी और पहला हफ़्ता पूरा होने पर कलेक्शन 50 करोड़ 55 लाख रूपये हो गए थे। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 15 करोड़ 56 लाख रूपये की कमाई की है। यानि दूसरे वीकेंड में भी कलेक्शन को पहले वीकेंड से 50 प्रतिशत के करीब तक बनाये रखा है। रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फज़ल और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने अब तक कुल 66 करोड़ 11 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है।

 

इस साल अपने बजट रेंज की कई फिल्मों को परास्त करने के बाद अब फुकरे रिटर्न्स ने बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। ये फिल्म अब शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा कोहली स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल के 64 करोड़ 50 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। और ऐसा करने में फुकरों को सिर्फ़ दस दिन लगे हैं। फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे वीकेंड की तगड़ी कमाई से आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के 63 करोड़ 50 लाख और अर्जुन-श्रद्धा स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड के 60 करोड़ 30 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को भी मात दी है। फुकरों को अब इरफ़ान की हिंदी मीडियम के 69 करोड़ 50 लाख के कलेक्शन को पार करने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें:Box Office :फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे शुक्रवार को तीन करोड़ से ज़्यादा कमाये

बड़ी बात है कि फुकरे रिटर्न्स के पास अभी चार दिन का समय है और अगर दो से तीन करोड़ की प्रतिदिन की कलेक्शन भी मिलती है तो दस करोड़ के आसपास की और कमाई हो जायेगी। लेकिन उसके बाद आगे बढ़ पाना मुश्किल है क्योंकि 22 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज़ होने जा रही है ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।