विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office 24th Day: 'गदर 2' ने तोड़ दिया 'पठान'और 'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड, रविवार को हुई मोटी कमाई

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 04 Sep 2023 08:31 AM (IST)

Gadar 2 Box Office 24th Day Collection सनी देओल ने सालों बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस का गर्दा ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office 24th Day Collection / Photo- Instagram
Gadar 2 Box Office 24th Day Collection / Photo- Instagram

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ा रही है सनी देओल की 'गदर 2'
  2. 24 दिनों में तोड़ दिया 'पठान' और 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड
  3. गदर 2 की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना मुश्किल

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office 24th Day: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से भी आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को थिएटर में लगे हुए 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई आगामी मूवीज के लिए एक खतरा बनी हुई है।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार का दिन पास करते ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। रविवार को भी इस फिल्म ने सिंगल डे पर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इंडिया और दुनियाभर में अब तक फिल्म का कलेक्शन कितना पहुंचा है, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

गदर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' के मुकाबले 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ छह गुना ज्यादा कमाई की है, बल्कि ये फिल्म बहुत ही तेज रफ्तार से दौड़ रही है। 24 दिनों के अंदर ही इस एक्शन ड्रामा मूवी ने शाह रुख खान की पठान का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया है।

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' की संडे को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.67 करोड़ की सिंगल डे कमाई है।

इस फिल्म ने 24 दिनों के अंदर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए टोटल 502. 4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि शाह रुख खान की पठान ने 28 दिनों में 500 करोड़ की कमाई की थी।

सनी देओल ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' को भी दे दी मात

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को थिएटर में अब भी भरपूर ऑडियंस मिल रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने 24 दिनों के अंदर सिर्फ शाह रुख खान की 'पठान' को ही नहीं, बल्कि एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।

सालार स्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 34 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। आपको बता दें कि गदर 2 को थिएटर में लगे 1 महीना होने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाह रुख खान की जवान 7 सितंबर को सनी देओल की 'गदर-2' की रफ्तार को धीमी कर पाते हैं या नहीं।