विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Day 10: सनी देओल की फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा की कमाई, 400 करोड़ की ओर बढ़ी 'गदर 2'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 21 Aug 2023 08:12 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 03:27 PM (IST)

Gadar 2 Box Office Collection Day 10 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने थिएटर्स में 10 ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 10
Gadar 2 Box Office Collection Day 10

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने से रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है, लेकिन बिजनेस ओपनिंग डे से भी ज्यादा है। गदर 2 के लिए लोगों की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने पहले दिन 40.01 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने फुर्ती दिखाई और ओपनिंग वीकेंड यानी तीन दिनों में 134.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। गदर 2 अपनी रफ्तार बनाए हुए है, क्योंकि 10वें दिन का कलेक्शन भी हैरान करने वाला है। 

थमने को तैयार नहीं गदर 2 

वहीं, अब गदर 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म और भी आगे निकल गई है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का दूसरा वीकेंड और भी शानदार रहा। सनी देओल की फिल्म उनकी तरह ही टिकट खिड़की पर गदर मचा रही है।

दूसरे वीकेंड पर भी मचाया गदर

गदर 2 ने शुक्रवार को देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो शनिवार को बढ़कर 31.07 हो गया। वहीं, अब 10वें दिन यानी रविवार की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब 400 करोड़ की ओर दौड़ लगा रही है।

10 दिनों में गदर 2 ने कमाए इतने करोड़

गदर 2 ने रविवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस लगभग 38.90 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 375.10 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

  • 1 दिन- 40.10 करोड़
  • 2 दिन- 43.08 करोड़
  • 3 दिन- 51.70 करोड़
  • 4 दिन- 38.70 करोड़
  • 5 दिन- 55.40 करोड़
  • 6 दिन- 32.37 करोड़
  • 7 दिन- 23.28 करोड़
  • 8 दिन- 20.50 करोड़
  • 9 दिन- 31.07 करोड़
  • 10 दिन- 38.90 करोड़

लाइफ टाइम कलेक्शन- 375.10 करोड़