यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Box Office Day 21: तारा सिंह को नहीं आया तरस, बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की तबाही, जानें 3 हफ्तों का बिजनेस
Gadar 2 Box Office Collection Day 21 सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है। रिलीज के 21 दिन हो चुके है और ...और पढ़ें

HighLights
- ताबड़तोड़ कमाई करती गदर 2
- रक्षाबंधन का उठाया फायदा
- 21 दिनों में छापे नोट इतने करोड़
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 21: गदर 2 के तारा सिंह का हथौड़ा बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म मौका पाते ही बुलेट ट्रेन की स्पीड पकड़ आगे बढ़ने लग जाती है। हाल के दो दिनों में गदर 2 ने ऐसी कमाई की है कि 500 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर चौके- छक्के मार रही है। गदर 2 ने महज कुछ दिनों में ऐसी पारी खेली है कि अपने आस-पास रिलीज हुई सभी फिल्मों को बेहाल कर दिया है। गदर 2 अब 500 करोड़ क्लब में एंट्री पाने के लिए जान लगा रही है।
ताबड़तोड़ कमाई करती गदर 2
गदर 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले शनिवार और रविवार को गदर 2 न सिर्फ 500 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी, बल्कि इस बेंच मार्क को पार भी कर जाएगी।
.jpeg)
रक्षाबंधन का उठाया फायदा
गदर 2 के ताजा बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को 4.60 करोड़ और मंगलवार को 5.10 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रक्षाबंधन की छुट्टी होने की वजह से बुधवार को कलेक्शन 8.60 करोड़ पहुंच गया।
खबरें और भी
21वें दिन भी छापे नोट
अब गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की हुई कमाई की ओर नजर डाले तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेस में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। गुरुवार को फिल्म को एक बार फिर मिला रक्षाबंधन का फायदा मिला। गदर 2 ने 31 अगस्त को देशभर में लगभग 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही गदर 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 482.45 करोड़ कमा लिए है।
- 1 दिन- 40.10 करोड़
- 2 दिन- 43.08 करोड़
- 3 दिन- 51.70 करोड़
- 4 दिन- 38.70 करोड़
- 5 दिन- 55.40 करोड़
- 6 दिन- 32.37 करोड़
- 7 दिन- 23.28 करोड़
- 8 दिन- 20.50 करोड़
- 9 दिन- 31.07 करोड़
- 10 दिन-38.90 करोड़
- 11 दिन-13.50 करोड़
- 12 दिन-12.10 करोड़
- 13 दिन-10.00 करोड़
- 14 दिन- 8.40 करोड़
- 15 दिन- 7.10 करोड़
- 16 दिन-13.75 करोड़
- 17 दिन-16.10 करोड़
- 18 दिन- 4.60 करोड़
- 19 दिन- 5.10 करोड़
- 20 दिन- 8.60 करोड़
- 21 दिन- 8.10 करोड़
लाइफटाइम कलेक्शन- 482.45 करोड़