Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Worldwide Box Office: 'जवान' के आगे 'तारा सिंह' ने नहीं तोड़ा अपना हौसला, मंगलवार को गदर 2 की इतनी कमाई

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 09:26 AM (IST)

    Gadar 2 Worldwide Box Office Day 33 सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन बीत चुके हैं लेकिन इसके बावजूद ये लगातार दर ...और पढ़ें

    Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Instagram
    Gadar 2 Worldwide Box Office Collection / Photo- Instagram

    HighLights

    1. 'गदर 2' की दुनियाभर में अब तक हुई इतनी कमाई
    2. लड़खड़ाते कदमों के साथ भी 'जवान' के सामने टिकी है 'गदर 2'
    3. 'गदर 2' का नहीं टूटा है अब तक हौसला

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection Day 33: सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी 22 साल के बाद दर्शकों को देखने को मिली। 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचा दिया था। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की OMG 2 और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी(RRKPK)सहित बाहुबली 2 और केजीएफ जैसी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी।

    11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस मूवी को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। हालांकि, अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन डाउन हो रहा है। शाह रुख खान की 'जवान' की रिलीज का असर सनी देओल की 'गदर 2' पर भी साफ तौर पर देखने को मिला।

    'तारा सिंह' का बुलंद है हौसला 

    'जवान' के आने से सिर्फ 'गदर 2' ही नहीं, बल्कि ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों की कमाई पर भी काफी असर पड़ा है। सनी देओल-अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 24 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। लेकिन अब 700 करोड़ की कमाई करने के लिए 'गदर 2' को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, इसके हौसले अभी भी बुलंद हैं। 

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Day 33: जवान के आगे फीकी पड़ रही तारा सिंह की दहाड़, करोड़ से लाख में सिमटा गदर 2 का बिजनेस

    इस फिल्म ने सोमवार को जहां दुनियाभर में 672 का टोटल बिजनेस किया, तो वहीं मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अमीषा-सनी की एक्शन ड्रामा फिल्म ने दुनियाभर में 33 दिनों में टोटल 674 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जोकि एक महीने के बाद काफी अच्छा कलेक्शन है।

    खबरें और भी

    'गदर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 33 

    वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन  674 करोड़ रुपए
    सिंगल डे कलेक्शन  2 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज कलेक्शन  65.5 करोड़ रुपए

    वर्ल्डवाइड मंगलवार को कमाए टोटल इतने करोड़ रुपए

    सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' ने मंगलवार को वर्ल्डवाइड 2 करोड़ के आसपास बिजनेस किया। इस फिल्म का ओवरसीज अब तक 65.5 करोड़ का टोटल कारोबार किया है। विदेशो में ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, मलेशिया और न्यूजीलैंड सहित कई जगहों पर रिलीज की गयी, जहां 'गदर 2' का कलेक्शन काफी अच्छा रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    आपको बता दें कि अनिल शर्मा और सनी देओल की साझेदारी फैंस को हमेशा ही पसंद आई है। गदर और गदर 2 के अलावा ये अपने जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Jawan Day 6 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 'जवान' ने दिखाया अपना जलवा, पार किए 600 करोड़