यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Worldwide Box Office: गदर 2 ने 'जवान' के आगे नहीं मानी हार, दुनियाभर में गुरुवार को कर ली इतनी कमाई
Gadar 2 Worldwide Box Office सनी देओल की फिल्म गदर 2 की रिलीज को एक हफ्ता होने जा रहा है। इस फिल्म में 22 साल के बाद तारा और सकीना की जोड़ी को फैंस का ...और पढ़ें

HighLights
- गदर 2 ने नहीं मानी 'जवान' के आगे हार
- दुनियाभर में 'गदर -2' ने गुरुवार को कर ली इतनी कमाई
- गदर 2 का अब तक वर्ल्डवाइड हुआ इतना कलेक्शन
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म गदर 2 अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ये फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी।
जवान के आने के बाद भले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की कमाई में गिरावट आई हो, लेकिन दुनियाभर में ये फिल्म अब भी टिकी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में अब तक 'गदर-2' ने टोटल कितनी कमाई की, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
'जवान' के आगे 'गदर 2' ने नहीं मानी हार
शाह रुख खान की जवान ने बीते दिन गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसकी वजह से गदर 2 के कलेक्शन पर असर जरुर पड़ा, लेकिन 'तारा सिंह' की दुनियाभर में गड्डी धीमी नहीं हुई। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक गदर 2 ने वर्ल्डवाइड टोटल अब तक 666 करोड़ की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Box Office Day 1: 'गदर 2' के लिए 'घातक' बनी 'जवान', दुनियाभर में पहले दिन बनाया ये रिकॉर्ड
यानी की जिस दिन शाह रुख खान की जवान ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, उस दिन वर्ल्डवाइड सिंगल डे पर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने टोटल 4 करोड़ की कमाई की। बुधवार को 'गदर-2' की दुनियाभर में 3 करोड़ हुई थी, जो कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बढ़ गयी।
खबरें और भी
Gadar 2 की वर्ल्डवाइड कमाई
| वर्ल्डवाइड | इंडिया नेट | इंडिया ग्रॉस | ओवरसीज |
| 666.8 करोड़ रुपए | 510 करोड़ रुपए | 601.8 करोड़ रुपए | 65 करोड़ रुपए |
22 साल बाद मिले प्यार से भावुक हुए सनी देओल
सनी देओल की गदर 2 उनकी साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। 22 साल पहले जहां अपनी पत्नी सकीना के लिए 'तारा सिंह' पाकिस्तान में बॉर्डर क्रॉस करके घुस जाते हैं, तो वहीं 'गदर 2' में सनी देओल अपने बेटे जीते के लिए लाहौर में घुसकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए।
2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' को दर्शकों का छह गुना ज्यादा प्यार मिला। फैंस से मिल रहे इस प्यार को पाकर सनी देओल अपने इमोशंस को बाहर आने से नहीं रोक पाए।