यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Worldwide Box Office: 'तारा सिंह' को बाय-बाय कहने का आया समय? दुनियाभर में इतने करोड़ तक पहुंची 'गदर 2'
Gadar 2 Worldwide Box Office सनी देओल 22 साल बाद तारा सिंह बनकर एक बार फिर से फैंस के बीच लौटे। 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा के मुकाबले गदर 2 को फैंस ...और पढ़ें

HighLights
- 'तारा सिंह' वीकेंड पर कह सकते हैं अलविदा
- दुनियाभर में गुरुवार तक इतनी रही 'गदर 2' की कमाई
- 'जवान' के आने का 'गदर 2' पर पड़ा असर
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office: सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक लंबे समय तक राज किया। 22 साल बाद तारा-सकीना बनकर लौटे अमीषा पटेल और सनी देओल की मूवी को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला। 'गदर 2' सनी देओल के करियर के लिए सबसे शानदार और यादगार फिल्म रही।
11 अगस्त को थिएटर में दस्तक देने वाली ये फिल्म 35 दिनों तक टिकी रही और फैंस को एंटरटेन करती रही। लेकिन अब दर्शकों का अपने प्यारे 'तारा सिंह' को अलविदा कहने का समय आ गया है। 35 दिनों के बाद वर्ल्डवाइड पर 'गदर 2' का टोटल कितना कलेक्शन हुआ, यहां पर जाने पूरे आंकड़े-
'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर खाता बंद?
'गदर 2' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया3 था। OMG 2 के साथ-साथ 'गदर 2' ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, बाहुबली 2 और केजीएफ सहित कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अपने एक वार से धराशायी कर दिया।
यह भी पढ़ें: Gadar 2: ऐसा मौका फिर नहीं आएगा, 'गदर 2' के टिकट के दाम हुए आधे, सिर्फ इतने रुपये में देख सकते हैं फिल्म
हालांकि, शाह रुख खान की 'जवान' जैसे ही थिएटर में आई, तो सनी देओल की 'गदर 2' का सिंहासन भी हिल गया। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 675 करोड़ की नेट कमाई की है।
खबरें और भी
गदर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 डेज-
| गदर 2 वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन | 675 करोड़ रुपए |
| गदर 2 सिंगल डे कलेक्शन | 1 करोड़ |
| ओवरसीज | 65.5 करोड़ |
ओवरसीज में 'गदर 2' ने की इतनी कमाई
गदर 2 को इंडिया के अलावा विदेशों में भी फैंस का काफी प्यार मिला है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और इटली सहित कई देशों में फिल्म का बिजनेस काफी अच्छा है। गदर 2 ने बुधवार को सिंगल डे पर लगभग 1 करोड़ की दुनियाभर में कमाई की थी, लेकिन इंडिया में फिल्म सिर्फ 5 लाख रुपए ही कमा पाई थी।
हालांकि, उसके बाद गुरुवार को फिल्म का कोई आंकड़ा सामने नहीं आया। 'गदर 2' ने ओवरसीज टोटल 65.5 करोड़ की टोटल कमाई की। फिल्म को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड तक फिल्म सिमट सकती है।