यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Game Changer Box Office: अरे गजब हो गया! 'गेम चेंजर' ने विदेश में रचा इतिहास, हॉलीवुड फिल्मों को चटाया धूल
राम चरण की लेटेस्ट रिलीज फिल्म गेम चेंजर दुनियाभर में अपना जादू चला रही है। तीन दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ने वीकेंड पर धुआंधार कलेक्शन किया। आलम यह है ...और पढ़ें

HighLights
- 10 जनवरी को रिलीज हुई थी गेम चेंजर
- 300 करोड़ के करीब पहुंची गेम चेंजर
- गेम चेंजर ने हॉलीवुड फिल्म को किया पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जो फिल्म धूम मचा रही है, वो है तेलुगु मूवी गेम चेंजर (Game Changer)। पहले अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने अपना दबदबा दिखाया और अब राम चरण की गेम चेंजर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। आलम यह है कि इस फिल्म ने हॉलीवुड मूवी को भी पछाड़ दिया है।
शंकर के निर्देशन में बनी गेम चेंजर राम चरण के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आरआरआर की सफलता के बाद से ही फैंस राम को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। अभिनेता ने चार साल बाद फिल्मों में वापसी की और सोलो स्टार बनकर फिर से छा गए हैं। उनके साथ लीड रोल में बी-टाउन की हसीना कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं।
वर्ल्डवाइड में छाई गेम चेंजर
गेम चेंजर ने 51 करोड़ रुपये के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 80 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है। दूसरी ओर विदेशों में भी फिल्म जमकर कारोबार कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गेम चेंजर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 270 करोड़ रुपये के करीब है। सबसे ज्यादा इस फिल्म ने यूनाइटेड स्टेट्स में कमाया है। गेम चेंजर के टॉप 10 फिल्मों में शुमार हो गई है।
यह भी पढ़ें- Game Changer Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' का खात्मा करेगी 'गेम चेंजर'! दुनियाभर में कमाई से उड़ाया गर्दा
हॉलीवुड फिल्म को टक्कर दे रह गेम चेंजर
गेम चेंजर इंटरनेशनल मार्केट में धूम मचा रही है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन ने एक्स हैंडल पर कॉमस्कोर का डाटा शेयर किया है, जिसमें अमेरिका में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली टॉप 10 इंटरनेशनल फिल्मों का नाम आया है। इसमें नौंवे पायदान पर राम चरण की फिल्म भी शामिल है। गेम चेंजर के पीछे लास्ट शो गर्ल चल रही है। गेम चेंजर ने अमेरिका में तीन दिन के अंदर 1,894,941 डॉलर यानी 16 करोड़ 41 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
खबरें और भी
गेम चेंजर की कहानी
गेम चेंजर की कहानी की बात करें तो यह एक ईमानदार आईएएस ऑफिसर की कहानी है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के जरिए राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में राम चरण की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ जमी है। इसका निर्देशन शंकर ने किया है।