विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GOAT Box Office Day 5: 'स्त्री' के आगे झुकने को तैयार नहीं विजय की 'गोट', गिरते कलेक्शन के बावजूद जमाई धाक

Published: Mon, 09 Sep 2024 08:35 PM (GMT+05:30)

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों स्त्री 2 का जलवा देखने को मिला और अब साउथ की एक बड़ी मूवी (गोट ...और पढ़ें

थलापति विजय की फिल्म 'गोट'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
थलापति विजय की फिल्म 'गोट'. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'गांधी' और 'जीवन' के रोल में हैं थलापति विजय
  2. डबल रोल में विजय का दिखा धमाकेदार एक्शन
  3. धड़ाधड़ पैसे कमा रही विजय की फिल्म 'गोट'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण राज्य से आई फिल्म 'गोट' (Greatest Of All Time) अनाउसमेंट के टाइम से ही सोशल मीडिया पर बज क्रिएट किए हुई थी। इसे थलापति विजय की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 'गोट' फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब से धड़ाधड़ नोट छापे जा रही है। रविवार को धांसू कलेक्शन के बाद फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को कितना बदलाव आया, इसके आंकड़े सामने आ चुके हैं।

'गोट' यानी कि 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' थलापति विजय की वो फिल्म है, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया है। वह इस मूवी में अंडरकवर एजेंट के रोल में हैं। उनके एक किरदार का नाम 'जीवन' और दूसरे का 'गांधी' है। गांधी, जीवन का पिता है। अब क्योंकि गोट फिल्म मूल रूप से साउथ की फिल्म है, तो इसमें एक्शन और मसाला न हो, ये तो हो नहीं सकता। 

स्पेशल एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के मेंबर के रोल में विजय

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय फिल्म में स्पेशल एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के मेंबर (गांधी) की भूमिका में हैं। वह एक मिशन पर है, जिसे राजीव मेनन नाम के बड़े क्रिमिनल को पकड़ना है। यह प्रोफेशनल ग्राउंड में होने वाली लड़ाई की कहानी है, जिसे पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसकी बानगी अब तक के आए कलेक्शन में देखने को मिली है। वहीं, सोमवार का कलेक्शन इससे कुछ अलग रहा है।

सोमवार को किया इतने करोड़ का कारोबार

'गोट' फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई तमिल साइड से ही हो रही है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 8.37 करोड़ का कारोबार किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे लो कलेक्शन है। साथ ही अब तक डबल डिजिट्स में धाक जमाने वाली गोट फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गिरा है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 145 करोड़ तक हो गया है। हालांकि, यह संभावित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल संभव है।

यह भी पढ़ें: GOAT Box Office: 'स्त्री 2' की आंधी में 'गोट' ने छाप डाले बंपर नोट, सिर्फ 3 दिन में धुआंधार कमाई से काट डाला गदर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।