Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office:आमिर को पीछे छोड़ अब शाहरुख़ को घेरने की तैयारी में गोलमाल गैंग

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Fri, 17 Nov 2017 12:06 PM (IST)

    गोलमाल अगेन ने आमिर खान की साल 2009 में आई फिल्म 'थ्री इडियट्स' के 202 करोड़ 50 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    Box Office:आमिर को पीछे छोड़ अब शाहरुख़ को घेरने की तैयारी में गोलमाल गैंग
    Box Office:आमिर को पीछे छोड़ अब शाहरुख़ को घेरने की तैयारी में गोलमाल गैंग

    मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई करने के बाद धीमी गति से ही सही लेकिन गोलमाल अगेन अब भी ठीक ठाक कलेक्शन निकाल ले रही है। फिल्म ने अब आमिर खान की थ्री इडियट्स को पीछे छोड़ दिया है।

    रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 27वें दिन 39 लाख रूपये की कमाई करने के साथ अब तक 202 करोड़ 73 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने आमिर खान की साल 2009 में आई फिल्म 'थ्री इडियट्स' के 202 करोड़ 50 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अजय देवगन एंड गैंग स्टारर इस फिल्म के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को क्लोज़ होने में अभी कुछ और दिन मिलेंगे। गोलमाल अगेन की नज़र अब शाहरुख़ खान की हैप्पी न्यू ईयर पर है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 205 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को लाइफ़ टाइम कलेक्शन के रूप में 207 करोड़ रुपए मिले थे। गोलमाल अगेन ने दिवाली पर रिलीज़ हो कर 300 करोड़ रूपये वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करने का रिकार्ड अपने नाम करने के साथ, नार्थ अमेरिका में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म और गुजरात के बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे अधिक कलेक्शन का रिकार्ड बनाया। ये डायरेक्टर रोहित शेट्टी की दूसरी दोहरा शतक लगाने वाली फिल्म है।

    यह भी पढ़ें:Box Office:गोलमाल अगेन 24वें दिन हुई 200 करोड़ क्लब में शामिल

     

    गोलमाल अगेन, बाहुबली-द कन्क्लूजन के बाद साल 2017 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी है। फिल्म ने 30 करोड़ 14 लाख रूपये की ओपनिंग ली थी। ये अजय देवगन के फिल्म करियर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।