यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Good Bad Ugly Collection Day 11: थमने को तैयार नहीं गैंगस्टर AK! संडे को कमाई में मारी लंबी छलांग
गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly Box Office Collection) इस साल तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ र ...और पढ़ें

HighLights
- जाट से हुआ था गुड बैड अग्ली का क्लैश
- 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी फिल्म
- वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमा चुकी है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Good Bad Ugly Box Office Collection Day 11: अजित कुमार स्टारर गुड बैड अग्ली इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि अजित की ये दूसरी फिल्म है जो 2025 में बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। विदामुयार्ची के बाद अब गुड बैड अग्ली का असर दिख रहा है।
अधिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी गुड बैड अग्ली एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। दर्शक भी फिल्म को इतना पसंद कर रहे हैं कि दो हफ्ते होने वाले हैं लेकिन थिएटर्स खचाखच भरे हुए हैं। दूसरे वीकेंड में अजित कुमार की फिल्म ने जमकर नोट छापा है।
गुड बैड अग्ली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गुड बैड अग्ली ने नॉन-वीकेंड में पांच करोड़ रुपये तक का अच्छा कारोबार किया है। मगर वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी आई। शनिवार को जहां कमाई 4.35 प्रतिशत बढ़ी, वहीं संडे को भी फिल्म पर पैसों की बारिश हुई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, गुड बैड अग्ली ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संडे को 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें- Good Bad Ugly Day 10 Collection: छा गया गुरु! शनिवार को फिल्म ने किया बंपर कलेक्शन, Kesari 2 के आगे बनी चट्टान

Photo Credit - Instagram
यहां देखिए एक हफ्ते में फिल्म ने कितना कलेक्शन किया...
- पहला दिन - 29.25 करोड़
- दूसरा दिन - 15 करोड़
- तीसर दिन - 19.75 करोड़
- चौथा दिन - 22.3 करोड़
- पांचवां दिन - 15 करोड़
- छठा दिन - 7 करोड़
- सातवां दिन - 5.55 करोड़
- आठवां दिन - 5.3 करोड़
- नौवां दिन - 5.75 करोड़
- दसवां दिन - 6 करोड़
- ग्याहरवां दिन - 6.,75 करोड़ (शुरुआती)
टोटल कलेक्शन - 137.65 करोड़ रुपये
खबरें और भी
क्या है गुड बैड अग्ली की कहानी?
गुड बैड अग्ली की कहानी एक ऐसे खूंखार विलेन की होती है जो गैंगस्टर की दुनिया से दूर होने के लिए बुरे काम छोड़ देता है और खुद को पुलिस के हवाले कर देता है। वह जब जेल से निकलता है तो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की सोचता है कि तभी कुछ ऐसा होता है जो उसे वापस गैंगस्टर बना देती है। फिल्म में फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन दास, सुनील, प्रभु, प्रसन्ना, पिया प्रकाश वारियर, शाइन टॉम चाको, राहुल देव, योगी बाबू, उषा उथुप और तिन्नू आनंद ने भी अहम भूमिका निभाई है।