Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Good Bad Ugly Worldwide: 'सिकंदर' की बाप निकली Ajith Kumar की फिल्म, 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बदला गणित

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 23 Apr 2025 09:05 AM (IST)

    अजित कुमार की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई हो मगर दुनियाभर में इसका जलवा अब भी बरकरार है। विदेशों में फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद अब ...और पढ़ें

    13वें दिन वर्ल्डवाइड फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन (Photo Credit- X)
    13वें दिन वर्ल्डवाइड फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 10 अप्रैल को मेकर्स ने रिलीज की थी फिल्म
    2. अजित कुमार को अभिनय के लिए मिला शानदार प्यार
    3. वर्ल्डवाइड 13वें दिन मूवी ने पार किया जादुई आंकड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Good Bad Ugly Worldwide Collection Day 13: साउथ की फिल्मों की बात अलग होती है ये बतौर दर्शक कई लोग जानते हैं। वहां की फिल्मों में एक्शन के साथ दमदार कहानी को भी खबूसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी अजित कुमार की मूवी गुड बैड अग्ली की है। इस फिल्म में अभिनेता ने कई तरह के किरदार निभाए हैं जिसकों देखने में फैंस को काफी मजा आ रहा है। 

    हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी कम होते नजर आ रहे हैं मगर यहां हम बात कर रहे हैं गुड बैड अग्ली के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की। 51.5 करोड़ से दुनियाभर में ओपनिंग लेने वाली फिल्म को लगातार जनता का प्यार मिल रहा है। फिल्म ने सिनेमाघरों 13 दिनों का समय पूरा कर लिया है और अब यह 250 करोड़ के काफी करीब पहुंच गई है।

    13वें दिन दुनियाभर से हुई करोड़ की कमाई

    बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली साइट bollymoviereviewz.com को देखने पर पता चलता है कि फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 4 करोड़ की कमाई की है। मंगलवार को देखते हुए ये कलेक्शन काफी अच्छा माना जा रहा है। हालांकि फिल्म का मुकाबला सनी देओल की जाट से देखने को मिल रहा है जहां सनी की फिल्म में भी दुनियाभर से खूब नोट बटोर रही है। अगर अजित कुमार की फिल्म थोड़ी और रफ्तार पकड़े तो इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ वर्ल्डवाइड भी जाट तो रौंद सकती है। 

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Good Bad Ugly Box Office Collection Day 12: मंडे टेस्ट में बिखरी अजित कुमार की फिल्म, सिंगल डिजिट में सिमटा कलेक्शन!

    भारतीय बॉक्स ऑफिस की कमाई में गिरावट

    वहीं फिल्म के इंडियन कलेक्शन की तो यहां पर गुड बैड अग्ली काफी कम पैसे कमा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक अजित और तृषा की मूवी ने भारत में 29.25 करोड़ से ओपनिंग ली थी। पहले हफ्ते के अंत आते आते इसने 119.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था जो तारीफ के काबिल है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    मगर फिल्म के गाने को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद लग इसका ग्राफ काफी नीचे गया है। 13वें दिन इसने महज 1.75 करोड़ की कमाई की है। अब देखना है कि वीकेंड पर फिल्म कोई बड़ी उड़ान भरती है या नहीं। 

    ये भी पढ़ें- 37 साल बाद Kamal Haasan और मणिरत्नम का रीयूनियन, ‘नायकन’ के बाद Thug Life में जमेगा रंग