यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Guntur Kaaram Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'गुंटूर कारम' का धमाका, पहले दिन कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
Guntur Kaaram Day 1 Box Collection महेश बाबू ने बहुचर्चित फिल्म गुंटूर कारम के जरिए बड़े पर्दे पर शानदारी वापस ...और पढ़ें

HighLights
- ओपनिंग डे पर महेश बाबू की फिल्म ने किया कमाल
- 'गदर 2' से आगे निकली 'गुंटूर कारम'
- महेश बाबू की फिल्म का चला जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Box Office Collection Day 1: करीब 2 साल के बाद महेश बाबू बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंटूर कारम' आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
महेश की इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में 'गुंटूर कारम' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कारोबार किया है।
ओपनिंग डे पर महेश बाबू की फिल्म ने किया कमाल
जिस बात की उम्मीद की जा रही थी कि 'गुंटूर कारम' के जरिए महेश बाबू की जबरदस्त वापस कर सकते हैं। रिलीज के पहले दिन 'गुंटूर कारम' ने इस उम्मीद को सही होने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। बंपर एडवांस बुकिंग का फायदा महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' को मिलता हुआ नजर आया है, जिसका अंदाजा फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन से आसानी से लगा सकते हैं।
सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार महेश की 'गुंटूर कारम' ने पहले दिन करीब 50 करोड़ का धमाकेदार करोबार कर लिया है। फिल्म की ये कमाई सभी भाषाओं में है और ये आंकड़े फिलहाल पूर्वानुमान हैं। असल नंबर्स आना अभी आना बाकी हैं। एक एक्शन थ्रिलर के तौर पर 'गुंटूर कारम' को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई के ये नंबर काफी प्रभावशाली माने जा रहे हैं।
'गदर 2' से आगे निकल सकती है 'गुंटूर कारम'
ओपनिंग डे पर ही 'गुंटूर कारम' ने अपनी छाप छोड़ दी है। 50 करोड़ के अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करते हुए महेश बाबू की इस फिल्म ने बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 को पीछे छोड़ सकती है। बता दें कि 'गदर 2' ने पहले दिन करीब 40 करोड़ का कारोबार किया था। सिर्फ इतना ही नहीं आने वाले दिनों महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' कमाई के और नए कीर्तिमान रचती हुई नजर आ सकती है।
