Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guntur Kaaram Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 'गुंटूर कारम' ने जमाई धाक, 200 करोड़ के लिए इतनी और जरूरत

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 04:45 PM (IST)

    Guntur Kaaram Worldwide Collection Report महेश बाबू की एक्शन थ्रिलर फिल्म गुंटूर कारम का नाम इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रिलीज के एक सप्ताह ब ...और पढ़ें

    महेश बाबू की फिल्म ने किया कमाल (Photo Credit-instagram)
    महेश बाबू की फिल्म ने किया कमाल (Photo Credit-instagram)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड 'गुंटूर कारम' ने किया शानदार प्रदर्शन
    2. 8वें दिन दुनियाभर में की इतनी कमाई
    3. महेश बाबू की फिल्म का पूरी दुनिया में चला जादू

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Worldwide Collectio Day 8: फिल्म 'गुंटूर कारम' के जरिए करीब 2 साल के बाद महेश बाबू ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। तेलुगु भाषा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को लेकर महेश का नाम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। 'गुंटूर कारम' में अपने धमाकेदार एक्शन से महेश ने हर किसी को दीवाना बना दिया है,

    जिसके चलते वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में उनकी ये मूवी कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रही है। इस बीच 'गुंटूर कारम'के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।

    दुनियाभर में 8वें दिन 'गुंटूर कारम' ने छापे इतने नोट

    12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'गुंटूर कारम' इस समय सिनेमाघरों में फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। रिलीज के एक सप्ताह बाद 'गुंटूर कारम' की कमाई की रफ्तार थोड़ी बहुत स्लो हुई है, लेकिन फिर ये फिल्म असरदार कारोबार करती हुई दिख रही है,

    इसका अंदाजा आप 'गुंटूर कारम' की लेटेस्ट वर्ल्डवाइड रिपोर्ट से लगा सकते हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबला ने ट्विटर पर 'गुंटूर कारम' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी दी है। जिसके मुताबिक रिलीज के 8वें दिन इस मूवी ने करीब 4.59 करोड़ की कमाई कर ली है।

    हालांकि बीते दिनों की तुलना में कलेक्शन का ये आंकड़ा काफी कम है। लेकिन फिल्म के टोटल कारोबार के हिसाब से ये आंकड़ा ठीक-ठीक माना जा रहा है।

    200 करोड़ से इतनी दूर 'गुंटूर कारम'

    शुक्रवार की वर्ल्डवाइड कमाई को जोड़ते हुए अब 'गुंटूर कारम' की दुनियाभर में कुल कमाई 185.44 करोड़ हो गई है। इसके हिसाब से जल्द ही महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ का आंकड़ा छूती हुई नजर आ सकती है,

    खबरें और भी

    जिससे अभी ये मूवी करीब 15 करोड़ पीछे है। बता दें कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में महेश की इस मूवी ने कैप्टन, मिलर, मैरी क्रिसमस और हनु मैन जैसी फिल्मों को भी अब तक पीछे छोड़ रखा है।

    ये भी पढ़ें- Guntur Kaaram Collection Day 8: महेश बाबू की फिल्म का जलवा बरकरार, क्लैश के बावजूद 'गुंटूर कारम' ने की गाढ़ी कमाई