Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guntur Kaaram Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड जारी 'गुंटूर कारम' का धमाका, 200 करोड़ की कमाई से महज इतनी दूर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 01:57 PM (IST)

    Guntur Kaaram Worldwide Report तेलुगु फिल्म गुंटूर कारम के जरिए महेश बाबू (Mahesh Babu) ने धमाकेदार वापसी की है। सिनेमाघरों से लेकर कमाई के मामले में ...और पढ़ें

    वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू (Photo Credit-Twitter)
    वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू
    2. 200 करोड़ के करीब 'गुंटूर कारम'
    3. हर रोज इस तरह चला कमाई का सिलसिला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram Worldwide Gross Collection: 'गुंटूर कारम' फिल्म का दबदबा इस समय सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक कायम है। महेश बाबू ने 'गुंटूर कारम' के जरिए एक शानदार कमबैक की छाप छोड़ी है। मौजूदा समय में फैंस पर 'गुंटूर कारम' का जादू चढ़ा हुआ है, जो इस मूवी की ताबड़तोड़ कमाई के लिए असरदार साबित हो रहा है।

    इंटरनेशनल मार्केट में भी महेश की 'गुंटूर कारम' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये मूवी वर्ल्डवाइड बेहतरीन कलेक्शन करने में सफल रही है।

    वर्ल्डवाइड चला 'गुंटूर कारम' का जादू

    शुक्रवार को 'गुंटूर कारम' को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया है। पहले दिन से महेश बाबू स्टारर ये मूवी कमाल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज होने के बावजूद 'गुंटूर कारम' कमाई के मामले में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

    रिलीज के 6 दिन बाद भी 'गुंटूर कारम' दुनियाभर में शानदार कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच महेश की फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की रिपोर्ट के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें फिल्म समीक्षक मनोबला ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

    उनके मुताबिक 'गुंटूर कारम' ने छठे दिन दुनियाभर में 9.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है, जिसकी वजह से इस फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 173.74 करोड़ हो गया है।

    'गुंटूर कारम' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन प्रतिदिन रिपोर्ट

        दिन       वर्ल्डवाइड कमाई
       पहला      82.08 करोड़
       दूसरा     24.89 करोड़
       तीसरा     22.36 करोड़
       चौथा     21.14 करोड़
       पांचवा    13.92 करोड़
       छठा     9.65 करोड़
        ग्रॉस कमाई    173.74 करोड़

    200 करोड़ के करीब 'गुंटूर कारम'

    जिस तरह से इन दिनों महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' विश्व भर में कमाल कर रही है, उसके लिहाज से जल्द ही ये मूवी वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए नजर आएगी। फिलहाल 200 करोड़ कमाने से 'गुंटूर कारम' महज 27 करोड़ पीछे है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक 'गुंटूर कारम' कमाई का ये दाजुई आंकड़ा छू लेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Guntur Kaaram Box Office Day 6: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'गुंटूर कारम', छह दिनों में ये जादुई आंकड़ा पार