Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आ गया रिजल्ट! शुक्रवार को Hai Jawani To Ishq Hona Hai की बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, 'बंदर' का हुआ बंटाधार

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:24 AM (IST)

    वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू कमाई करते हुए 'बंदर' की हालत खराब कर दी। ...और पढ़ें

    है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस डे-1/ फोटो- Imdb

    है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस डे-1/ फोटो- Imdb

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) को समीक्षकों से भले ही आलोचना मिली हो, लेकिन दर्शकों ने तो पहले दिन उनकी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया है। डेविड धवन का 90s के गोविंदा और सलमान खान वाले एरा को वापस लाना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है।

    यही वजह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' को पहले शुक्रवार को ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग मिली है और इसने 'बंदर' के घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पसीने छुड़ा दिए है। है जवानी तो इश्क होना है के खाते में आए कितने करोड़, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    उम्मीद से दोगुनी रही 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई

    जिस तरह से डेविड धवन ने बहुत ही सिंपल फिल्म बनाई और मूवी का रिव्यू रहा, उससे ये लग रहा था कि 'है जवानी तो इश्क होना है' शुक्रवार को ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 करोड़ की ओपनिंग लेगी। हालांकि, वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सभी को गलत प्रूफ कर दिया है और मूवी ने पहले दिन बंपर कमाई की है।

    सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'है जवानी तो इश्क होना है' को पूरे देशभर में कुल 9,081 शोज मिले थे। इन शोज से 'है जवानी तो इश्क होना है' का पहले दिन का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.50 करोड़ तक का हुआ है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani To Ishq Hona Hai Review: पुराने फॉर्मूलों से रची बसी, गोविंदा-सलमान की मूवीज की दिलाएगी याद

    hai jawani to ishq hona hai box office day 1  (1)

    दुनियाभर में भी वरुण की फिल्म को मिला प्यार

    सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, यही वजह है कि मूवी ने सिर्फ विदेशी मार्केट में 2 करोड़ की ओपनिंग ली है। पहले दिन शुक्रवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 11 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि डेविड धवन की कॉमेडी फिल्मों और वरुण के एंटरटेनर जॉनर ओ गल्फ कंट्रीज में हमेशा से एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग मिला है।

    hai jawani to ishq hona hai box office day 1  (2)

    इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम और यूएस-कनाडा में भी कॉमेडी फिल्मों का रिस्पांस हमेशा से अच्छा रहा है। 'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन के अपोजिट मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखी हैं। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय और मनीष पॉल ने अहम किरदार निभाया है।

    यह भी पढ़ें- Peddi की आंधी से डर गए वरुण धवन! रिलीज से पहले ही 'Hai Jawani to Ishq Hona Hai' के टिकट प्राइस को कर दिया आधा