विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh पर बरसी 'बजरंग बली' की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:04 AM (IST)

फिल्म हनुमान अंश ने रिलीज के 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है।

हनुमान अंश कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

  2. रिलीज के 26वें दिन बदले कमाई के समीकरण

  3. मंगलवार को हनुमान अंश ने किया असली कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बाबा नीम करोली की बायोपिक के तौर पर मौजूदा समय में फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस मूवी ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसे बॉलीवुड के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा। 

रिलीज के 26वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जबरदस्त दंगल खेला है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि निर्देशक विशाल चुतर्वेदी की इस मूवी पर सच में बजरंग बली की कृपा बरसी है। आइए जानते हैं कि हनुमान अंश के 26वें दिन के कलेक्शन रिपोर्ट के बारे में-

मंगलवार को हनुमान अंश ने बदला कमाई का समीकरण

रिलीज के पहले दो सप्ताह में महज 1 करोड़ का कारोबार करने वाली हनुमान अंश ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमबैक करके दिखाया है। तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने बिजनेस के मामले में जो पासा पलटा है, वह वीक डे में जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 26वें दिन हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54% प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा गया है।

यह भी पढ़ें- कौन है Hanuman Ansh की 'रामबेटी'? खूबसूरती में बॉलीवुड हीरोइनों को देती है मात

hanuman ansh box office collection (2)

जोकि वर्किंग डेज के लिहाज से किसी भी फिल्म के लिए एक हैरतअंगेज बढ़ोत्तरी है। इसके साथ ही चौथे मंगलवार को हनुमान अंश ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो बीते सोमवार की तुलना में 3 करोड़ अधिक है। ऐसे में अब हनुमान अंश का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54.13 करोड़ हो गया है। 

hanuman ansh box office collection

हनुमान अंश की इस कमर्शियल परफॉर्मेंस में हुए बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है। किसी को ये यकीन ही नहीं हो रहा कि आखिर इस तरह से कैसे कोई फिल्म वापसी कर सकती है। लेकिन हनुमान अंश ने ये साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट में दम है तो ऐसा कमबैक संभव होता है। 

हनुमान अंश ने कमाया मोटा मुनाफा

हनुमान अंश का बजट 2 करोड़ रुपये के आस-पास बताया जा रहा है और इसकी टोटल कमाई 55 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसके आधार पर मूवी ने अपनी लागत से 27 गुना अधिक का बिजनेस करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई का आंकड़ा और भी अधिक बढ़ता हुआ नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें- Box Office पर हनुमान अंश ने कैसे पलटा पासा? फ्लॉप होते-होते ब्लॉकबस्टर बन गई Neem Karoli Baba की बायोपिक