75वें दिन Hanuman Ansh ने नीम करोली बाबा की कृपा से रचा इतिहास, मंगलवार को दुनियाभर में की मोटी कमाई
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 75 दिन पूरे कर लिए हैं। इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है।
-1792550334334_m.webp)
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
HighLights
हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 75 दिन पूरे किए
फिल्म ने वर्ल्डवाइड रच डाला इतिहास
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) अब हार मानने वालों में से नहीं है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 दिन पूरे कर लिया है।
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म अपने 11वें मंगलवार को भी धड़ल्ले से कमाई कर रही है। जिस फिल्म के लिए दो हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर गुजारना मुश्किल हो रहा था उसके लिए इतना टिकना ही बहुत बड़ी बात है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूर किए 75 दिन
वहीं फिल्म की कमाई देखें तो दशहरे वाले वीकेंड पर लोग परिवार के साथ हनुमान अंश देखने सिनेमाघर पहुंचे। एक तरफ जहां इसने 74वें दिन 28 लाख की कमाई की वहीं 75 दिन यानी मंगलवार को कलेक्शन में खास उछाल देखने को मिला।
-1792550525896.webp)
इस तरह पिछले दिन की कमाई से 121.4 प्रतिशत उछाल देखने को मिला। हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 10 हफ्ते पूरे करने के बाद 11वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। इसी के दुनियाभर में भी ये अपनी कमाई से तहलका मचाए हुए है।
दुनियाभर में किया शानदार कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन जहां 340.75 करोड़ रुपये हो गया है वहीं वर्ल्डवाइड इसने 76 दिनों में 450.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करते इतिहास रच दिया है। इसका नेट इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 402.08 करोड़ रुपये है।
-1792550546918.webp)
हनुमान अंश में लक्ष्मण नारायण शर्मा की कहानी दिखाई गई है जोकि नीम करोली बाबा के ही बचपन का नाम था। यह कहानी उनकी मां के निधन के बाद ईश्वर की खोज में निकलने वाले सफर पर आधारित है। आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्हें लक्ष्मण दास और फिर नीम करोली बाबा के रूप में जाना गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।