विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

35वें दिन नोट छापने की मशीन बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा की फिल्म ने 'नई नवेली' मिर्जापुर के छुड़ाए पसीने

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:35 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 10:11 PM (GMT+05:30)

Hanuman Ansh Collection: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म में शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) का किरदार निभाया है।

हनुमान अंश को सिनेमाघर में रिलीज हुए एक महीने से भी अधिक समय हो गया है और ऐसा शायद ही किसी बॉलीवुड फिल्म के साथ हुआ हो जिसने तीसरे हफ्ते में आकर इतनी स्पीड पकड़ी कि अब 200 करोड़ का आंकड़ा भी छूना उसके लिए मामूली बात नहीं है।

कितना रहा 35वें दिन का कलेक्शन?

इस फिल्म में मात्र 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये के साथ सिनेमाघरों से हटने की कगार पर आ गई थी। तीसरे हफ्ते में जो चमत्कार हुआ उसने इसकी कहानी ही बदल कर रख दी।

Hanuman (7)

तीसरा हफ्ता 10 करोड़ और चौथा हफ्ता 61 करोड़ रुपये के साथ बंद हुआ। आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 35 दिन पूरे हो चुके हैं और ये वीकडे पर भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सैकनिल्क के मुताबिक मूवी ने 35वें दिन अभी तक 8.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इस तरह फिल्म का पांचवां सप्ताह 89.04 करोड़ रुपये के साथ खत्म हुआ। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब तक 161.92 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर मूवी यही रफ्तार बनाए रखती है तो इस वीकेंड ये 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी ही आसानी से पार कर लेगी।

मिर्जापुर को झेलना पड़ा घाटा?

इसके अलावा 11 सितंबर को मूवी वर्ल्डवाइड भी रिलीज होने वाली है। इससे इसके कलेक्शन में और इजाफा होगा जब नीम करोली बाबा की महिमा पूरे देश ही नहीं दुनिया तक पहुंचेगी। वहीं 'हनुमान अंश' से सीधी टक्कर ले रही 'मिर्जापुर द मूवी' को सातवें दिन यानी बुधवार को थोड़ा घाटा झेलना पड़ा।

Hanuman (6)

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

कालीन भैया के भौकाल में यहां थोड़ी कमी नजर आई और फिल्म अब तक केवल 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई है। अपनी मौजूदा कमाई के साथ, हनुमान अंश ने अजय देवगन की सिंघम, रणवीर सिंह अभिनीत 83 और सलमान खान की सिकंदर जैसी कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस डिवोशनल ड्रामा ने पुष्पा: द राइज के हिंदी कलेक्शन को भी टक्कर दी है।

यह भी पढ़ें- 34वें दिन 'गदाधारी' बनी Hanuman Ansh, 'नीम करौली बाबा' की कृपा से बुधवार को दुनियाभर में जमकर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- 34वें दिन 'मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान