विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंसा-मसाले पर भारी पड़ी श्रद्धा, मंगलवार को 200 करोड़ के करीब पहुंची Hanuman Ansh; कमा लिया मोटा मुनाफा

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:32 AM (IST)

हनुमान अंश के सामने बड़ी-बड़ी बजट वाली फिल्में भी नतमस्तक हो गई हैं। मंगलवार के कलेक्शन के बाद फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है।

हनुमान अंश डे 33 कलेक्शन/ फोटो - इंस्टाग्राम

हनुमान अंश डे 33 कलेक्शन/ फोटो - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ी हनुमान अंश

  2. हनुमान अंश दुनियाभर में कमाने वाली है 200 करोड़ रूपये

  3. हर दिन दर्शकों को थिएटर की तरफ खींच रही है हनुमान अंश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। नीम करौरी बाबा की जिंदगी पर बनी श्रद्धा से भरपूर यह फिल्म टॉक्सिक से लेकर मिर्जापुर तक पर भारी पड़ रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो मूवी एक बेहतरीन कमाई कर ही रही है, लेकिन अब दुनियाभर में भी 100 करोड़ के बाद 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

दुनियाभर में 200 करोड़ कमाने से कितनी दूर हनुमान अंश?

हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट कलेक्शन 143.13 करोड़ तक का किया है। यह फिल्म 100% प्रॉफिट के साथ दुनियाभर में भी कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभिनव सत्या स्टारर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने दुनियाभर में कुल 169.20 करोड़ की ओपनिंग की है।

यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस अब 30.8 करोड़ दूर रह गई है। हालांकि, अब फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए होम्बले फिल्म प्रोडक्शन मूवी को विदेशों में रिलीज करने जा रहा है। 11 सितंबर को मूवी विदेशों में रिलीज होगी।

Screenshot 2026-09-08 092557

हनुमान अंश 33 दिनों में कमाया इतना प्रॉफिट

2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने प्रॉफिट के मामले में धुरंधर 2 ( Dhurandhar 2)जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। यह डिवोशनल फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 33 दिनों के अँदर लगभग 7000% प्रॉफिट निकाल चुकी है। सोमवार को जहां फिल्म ने सिंगल डे में 10 करोड़ कमाए थे, तो वहीं मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिल था और सिंगल डे पर मूवी ने 11 करोड़ रुपए कमाए।

Untitled design - 2026-09-08T091555.369

क्या है हनुमान अंश की कहानी?

नीम करौरी बाबा की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी उनके 12 साल के सफर से शुरू होती है,जब वह अपने पिता की दूसरी शादी के बाद घर छोड़कर चले जाते हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर तप करते हैं और साथ ही मंदिर के पंडित और अघोरियों के साथ बैठकर, पानी में कड़ा तप करते हैं। यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक आपको खुद से बांधे रखेगी।

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की टीम ने CM योगी से की मुलाकात, नीम करौरी बाबा और नाथ संप्रदाय के रिश्तों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की स्टारकास्ट ने CM योगी से की मुलाकात, फिल्म में दिखेंगे नाथ संप्रदाय और बाबा नीम करौरी के खास सीन