विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों में भी गूंजी Hanuman Ansh की जय-जयकार, 38वें दिन वर्ल्डवाइड किया रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

Published: Mon, 14 Sep 2026 12:28 PM (IST)

नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश भारत के अलावा विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है।

हनुमान अंश कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हनुमान अंश कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 38वें दिन हनुमान अंश ने किया कमाल

  2. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में छाई मूवी

  3. विदेशों में भी हनुमान अंश ने छोड़ी छाप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने कमाई के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अब इंडिया के अलावा विदेशों में भी हनुमान अंश को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है और मूवी बंपर कलेक्शन करती दिख रही है। 

38वें दिन नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, जिसके आंकड़े देखकर हर कोई हैरान हो गया है। आइए जानते हैं कि संडे को हनुमान अंश ने ग्लोबली कितना कारोबार किया है। 

38वें दिन विदेशों में हनुमान अंश का कमाल

छठे वीकेंड में हनुमान अंश ने पहले अधिक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, हनुमान अंश की कमाई का तरीका भी थमने की बजाय रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस बात का अंदाजा आप रिलीज के 38वें दिन हनुमान अंश के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छठवें रविवार को Hanuman Ansh की कमाई से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, 38 दिनों से बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा

hanumananshboxofficecollectionday26

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर बीते रविवार को इस मूवी ने पूरी दुनिया में 32 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है और अब हनुमान अंश का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268 करोड़ के पार पहुंच गया है। विदेशों में भी हनुमान अंश की कुल कमाई का आंकड़ा 15 करोड़ से अधिक हो गया। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सफलता का एक नया इतिहास रचा है।

hanuman ansh

इसकी वजह ये भी है कि बीते 11 सितंबर से केजीएफ और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले साउथ सिनेमा के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की तरफ से हनुमान अंश को विदेशों में रिलीज किया जाना भी है। फिलहाल हनुमान अंश की कमाई का ऐतिहासिक दौर भारत और इंटरनेशनल मार्केट में खूब चल रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो नीम करोली बाबा की जय-जयकार अब पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में हो रही है। 

हनुमान अंश की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रिलीज 38वें दिन हनुमान अंश की 32 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई रिकॉर्डतोड़ रही है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कोई भी फिल्म इतना समय बीतने का बाद ग्लोबली इतनी अधिक कमाई करने में नाकाम रही है। इस मामले में हनुमान अंश ने धुरंधर 2, पुष्पा 2 और छावा जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और एक अनोखा कीर्तिमान रचा है। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh कर रही राज, 'मिर्जापुर' की 'गद्दी' भी बरकरार; वीकेंड पर 'हैवान' का कैसा रहा हाल?