यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HanuMan Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस छोड़ने को तैयार नहीं 'हनुमैन', ये नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए बेकरार
HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 24 हनुमैन को टक्कर देने कई बड़ी फिल्में आई। इनमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की गुंटूर कारम और धनुष की कैप्ट ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 24: कम बजट में बनी, लेकिन वीएफएक्स के मामले में तगड़ी फिल्म 'हनुमैन' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए अब एक महीने होने वाले हैं। फिर भी 'हनुमैन' टिकट से हटने को तैयार नहीं है और लगातार बिजनेस कर जा रही है।
'हनुमैन' को टक्कर देने कई बड़ी फिल्में आई। इनमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की गुंटूर कारम और धनुष की कैप्टन मिलर जैसी बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में शामिल है। 'हनुमैन' को टक्कर देने ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर भी मुकाबले में आई, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें- HanuMan Box Office Day 13: 'फाइटर' की दस्तक से 'हनुमैन' परेशान, बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी बिजनेस की रफ्तार
झुकने को तैयार नहीं 'हनुमैन'
'हनुमैन' के बिजनेस ने बॉक्स ऑफिस उतार-चढ़ाव, तो जरुर देखें , लेकिन हार नहीं मानी। अब फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस 300 करोड़ की बाउंड्री पर पहुंच गया है। बस कुछ करोड़ और कमाकर फिल्म ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
.jpeg)
300 करोड़ में होगी शामिल
'हनुमैन' के लेटेस्ट कलेक्शन की रिपोर्ट ट्रेड एनालिस्ट विजयबालन मनोबालन ने भी शेयर की है। फिल्म की वीकेंड पर किए बिजनेस पर नजर डाले तो, 'हनुमैन' ने शुक्रवार को 2.34 करोड़ और शनिवार को 6.83 करोड़ कमाए। वहीं, रविवार को कलेक्शन 7.21 करोड़ रहा। इसके साथ ही रिलीज के 24 दिनों में 'हनुमैन' ने दुनियाभर में 297.26 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- HanuMan Box Office Day 3: हनु मैन बनी 2024 की पहली हिट, 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, KGF और कांतारा छूटे पीछे
- दिन 1- ₹ 21.35 करोड़
- दिन 2- ₹ 29.72 करोड़
- दिन 3- ₹ 24.16 करोड़
- दिन 4- ₹ 25.63 करोड़
- दिन 5- ₹ 19.57 करोड़
- दिन 6- ₹ 15.40 करोड़
- दिन 7- ₹ 14.75 करोड़
- दिन 8- ₹ 14.20 करोड़
- दिन 9- ₹ 20.37 करोड़
- दिन 10- ₹ 23.91 करोड़
- दिन 11- ₹ 9.36 करोड़
- दिन 12- ₹ 7.20 करोड़
- दिन 13- ₹ 5.65 करोड़
- दिन 14- ₹ 4.95 करोड़
- दिन 15- ₹ 11.34 करोड़
- दिन 16- ₹ 9.27 करोड़
- दिन 17- ₹ 12.89 करोड़
- दिन 18- ₹ 3.06 करोड़
- दिन 19- ₹ 2.87 करोड़
- दिन 20- ₹ 2.71 करोड़
- दिन 21- ₹ 2.52 करोड़
- दिन 22- ₹ 2.34 करोड़
- दिन 23- ₹ 6.83 करोड़
- दिन 24- ₹ 7.21 करोड़
कुल - ₹297.26 करोड़