Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HanuMan Worldwide Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमैन' का चौंकाने वाला कारनामा, 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 02:49 PM (GMT+05:30)

    HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 25 तेजा सज्जा स्टारर हनुमैन पहले दिन से चर्चा बटोर रही है। कम लागत में मेकर्स ने शानदार फिल्म बनाई है। कहा ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमैन' का चौंकाने वाला कारनाम, (X Image)
    बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमैन' का चौंकाने वाला कारनाम, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। HanuMan Worldwide Box Office Collection Day 25: तेलुगु फिल्म 'हनुमैन' ने आखिरकार दुनियाभर में अपना झंडा गाड़ ही दिया। रिलीज के 25 दिन पूरे कर चुकी इस फिल्म ने नया मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए पिछले कई दिनों 'हनुमैन' संघर्ष कर रही थी।

    तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमैन' पहले दिन से चर्चा बटोर रही है। कम लागत में मेकर्स ने शानदार फिल्म बनाई है। कहानी के साथ- साथ 'हनुमैन' ने अपने जबरदस्त वीएफएक्स के लिए हर किसी का ध्यान खींचा।

    यह भी पढ़ें- HanuMan: 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठे थिएटर्स, ओपनिंग डे पर ही तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने मचाया गदर

    'हनुमैन' ने गाड़ा झंडा

    'हनुमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, बाद में टक्कर देने के कई दूसरी फिल्म मुकाबले में आ गई। जिनका बजट भी भारी भरकम था और स्टार कास्ट भी तगड़ी थी। फिर भी 'हनुमैन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जड़े कमजोर पड़ने नहीं दी। वहीं, अब वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

    मंडे टेस्ट में मिले फुल मार्क्स

    ट्रे़ड एनालिस्ट विजयबालन मनोबालन ने 'हनुमैन' की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट शेयर की है। खबर के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, अब फिल्म ने 350 करोड़ क्लब में एंट्री पाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- HanuMan Box Office Day 3: हनु मैन बनी 2024 की पहली हिट, 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, KGF और कांतारा छूटे पीछे

    • दिन 1- ₹ 21.35 करोड़
    • दिन 2- ₹ 29.72 करोड़
    • दिन 3- ₹ 24.16 करोड़
    • दिन 4- ₹ 25.63 करोड़
    • दिन 5- ₹ 19.57 करोड़
    • दिन 6- ₹ 15.40 करोड़
    • दिन 7- ₹ 14.75 करोड़
    • दिन 8- ₹ 14.20 करोड़
    • दिन 9- ₹ 20.37 करोड़
    • दिन 10- ₹ 23.91 करोड़
    • दिन 11- ₹ 9.36 करोड़
    • दिन 12- ₹ 7.20 करोड़
    • दिन 13- ₹ 5.65 करोड़
    • दिन 14- ₹ 4.95 करोड़
    • दिन 15- ₹ 11.34 करोड़
    • दिन 16- ₹ 9.27 करोड़
    • दिन 17- ₹ 12.89 करोड़
    • दिन 18- ₹ 3.06 करोड़
    • दिन 19- ₹ 2.87 करोड़
    • दिन 20- ₹ 2.71 करोड़
    • दिन 21- ₹ 2.52 करोड़
    • दिन 22- ₹ 2.34 करोड़
    • दिन 23- ₹ 6.83 करोड़
    • दिन 24- ₹ 7.21 करोड़
    • दिन 25- ₹ 2.97 करोड़

         कुल - ₹300.23 करोड़ 

    खबरें और भी