Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanu Man Worldwide Collection: ग्लोबली चमका 'हनु मैन' का सिक्का, वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े असरदार

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 04:08 PM (IST)

    Hanu Man Gross Worldwide Collection सुपर हीरो फिल्म हनु मैन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरी दुनिया में कामयाबी का डंका बजा रही है। हर रोज हनु मैन क ...और पढ़ें

    हनुमान ने वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई (Photo Credit-Twitter)
    हनुमान ने वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड 'हनु मैन' ने किया इतना कारोबार
    2. हर दिन ऐसे चला 'हनु मैन' का वर्ल्डवाइड कमाई का कारवां
    3. दुनियाभर में 'हनु मैन' ने मचाई धूम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hanu Man Worldwide Box Office Collection: साउथ एक्टर तेजा सज्जा और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की किस्मत का सिक्का फिल्म 'हनु मैन' ने चमका दिया है। इन दिनों सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 'हनु मैन' का कारवां आगे की तरफ चल रहा है।

    सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक 'हनु मैन' धूम मचा रही है। ऐसे में 'हनु मैन' के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें इस मूवी की ग्लोबली कमाई की ताजा जानकारी मिली है।

    वर्ल्डवाइड 'हनु मैन' ने किया इतना कारोबार

    हर दिन 'हनु मैन' कमाई के मामले में गदर मचाते हुए धमाल कर रही है। तेजा सज्जा की इस सुपरहीरो फिल्म का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है जो 'हनु मैन' दुनियाभर में शानदार कारोबार करती हुई नजर आ रही है।

    रिलीज के पहले दिन से धमाकेदार कमाई का सिलसिला शुरू करने वाली 'हनु मैन' ने रिलीज के 5वें दिन भी विश्व भर में कलेक्शन के मामले में डंका बजा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबला की तरफ से बुधवार को 'हनु मैन' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की डिटेल्स एक्स अकाउंट पर शेयर की गई है।

    खबरें और भी

    इसके आधार पर तेजा सज्जा की इस मूवी ने मंगलवार को पूरी दुनिया में 19.57 करोड़ का धमाकेदार कारोबार कर लिया है।

    'हनु मैन' का वर्ल्डवाइड कमाई का कारवां

             दिन

            वर्ल्डवाइड कलेक्शन
           पहला            21.35 करोड़
           दूसरा            29.72 करोड़
           तीसरा            24.16 करोड़
           चौथा            25.63 करोड़
           पांचवा            19.57 करोड़
          कुल कमाई            120.43 करोड़

    दुनियाभर में 'हनु मैन' ने मचाई धूम

    इंटरनेशनल मार्केट में 'हनु मैन' ने अपनी छाप छोड़ी है, उसका अनुमान आप इस मूवी की वर्ल्डवाइड कमाई के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। रिलीज के 5 दिन के अंदर 120 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली 'हनु मैन' अब आने वाले वीकेंड से पहले करीब 150 करोड़ का आंकड़ा छूती हुई नजर आएगी।

    सिर्फ इतना ही नहीं 'हनु मैन' अब डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और एक्टर तेजा सज्जा के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

    ये भी पढ़ें- Hanu Man Box Office Collection Day 5: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'हनु मैन', 5वें दिन कर डाली बंपर कमाई