विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलीज के दिन 'हैप्पी न्यू ईयर' ने मचाया धमाल, बनाया रिकॉर्ड

By SumanEdited By:
Updated: Sat, 25 Oct 2014 10:57 AM (IST)

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने देशभर के मल्टिप्लेक्स और सिंगल स्क्रीनों पर शानदार ओपनिंग की है। कल शुरूआत से आखिरी शो तक जिस तरह की

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने देशभर के मल्टिप्लेक्स और सिंगल स्क्रीनों पर शानदार ओपनिंग की है। कल शुरूआत से आखिरी शो तक जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे लगता है कि फिल्म कई रिकॉर्ड बना सकती है।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ने रिलीज से पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म ने पहले शुक्रवार को 44.97 करोड़ रुपये की कमाई कर दिखाई है, जिसने पिछली कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हालांकि आलोचकों की तरफ से फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कल सिनेमाघर हाउसफुल मिले, जिससे उम्मीदें बढ़ गई है कि फिल्म आगे और अच्छी कमाई कर सकती है।

इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' ने रिलीज के पहले दिन 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की दौड़ में खुद को सबसे आगे कर लिया था। जबकि रिलीज के पहले दिन 33.10 करोड़ कमाने वाली दूसरे स्थान पर आ गई।

ये देखना दिलचस्प होगा कि 'हैप्पी न्यू ईयर' का वीकेंड कैसा रहता है।

पढ़ेंः फिल्म रिव्यूः हैप्पी न्यू ईयर (**1/2 ढाई स्टार)

पढ़ेंः बंपर बुकिंग के साथ रिलीज हो गई 150 करोड़ी की 'हैप्पी न्यू ईयर'