विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hit 3 Box Office Collection Day 7: Nani की फिल्म ने भारत में 60 करोड़ का आंकड़ा किया पार, सूर्या को छोड़ा पीछे

Published: Wed, 07 May 2025 08:59 PM (IST)

पुष्पा 2 के बाद से भारत में साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों की धूम ...और पढ़ें

नानी की फिल्म का कलेक्शन 7वां दिन (फोटो-इंस्टाग्राम)
नानी की फिल्म का कलेक्शन 7वां दिन (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता नानी (Nani) की हालिया फिल्म हिट 3 अभिनेता सूर्या की फिल्म रेट्रो को कड़ी टक्कर दे रही है। एक तरफ जहां सूर्या की फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहतर शुरुआत की थी, वहीं हिट 3 ने अब बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन में इसे पीछे छोड़ दिया है। दोनों फिल्में 1 मई को मजदूर दिवस पर रिलीज हुई थीं।

कितना रहा इंडिया का कलेक्शन?

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, हिट 3 ने 7वें दिन पूरे भारत में सुबह, दोपहर और शाम के शो मिलाकर 1.28 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि पिछले दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई, लेकिन अब इसने अपने कुल कलेक्शन के साथ 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Hit 3 Worldwide Collection Day 5: नानी की एक्शन थ्रिलर ने 5वें दिन लूटी वाहवाही, मंडे की कमाई से हुई मालामाल

नानी की फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से भारत में कुल 60.25 करोड़ का कारोबार किया है। ये आंकड़ा वेबसाइट से प्राप्त लाइव डेटा के अनुसार है इसमें अभी बदलाव हो सकते हैं। रात के शो के बाद इस संख्या में बदलाव हो सकता है।

हिट 3 वर्सेज रेट्रो

हिट: द थर्ड केस को बुधवार को तेलुगु दर्शकों के बीच कुल 15.43 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। इसके तमिल वर्जन को बुधवार को कुल 15.75 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। हालांकि यह पिछले सप्ताह के प्रदर्शन से कम है, फिर भी यह संख्या सूर्या की रेट्रो से बेहतर है। रेट्रो द्वारा 7वें दिन किया गया कुल कारोबार 50.24 करोड़ रुपये है।

विदेशों में भी कर रही अच्छी कमाई

रेट्रो के निर्माताओं ने दावा किया है कि फिल्म ने विदेशों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि सैकनिल्क पर इसका कोई डेटा नहीं है। दूसरी ओर, वेबसाइट के अनुसार, हिट 3 अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब के बहुत करीब है। हिट 3 को सैलेश कोलानू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को प्रशांति टिपिरनेनी और नानी ने वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनस प्रोडक्शंस के तहत बनाया है। मिकी जे. मेयर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। यह हिट यूनिवर्स की तीसरी किस्त है।

यह भी पढ़ें: Retro Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में सूर्या फुल नंबर से पास या फेल? टफ कॉम्पटीशन में भी कर दिया दंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।