यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2023 Box Office: 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज से पहले जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसे रहे हैं होली के रंग?
Holi 2023 Box Office Report इंडस्ट्री में यह रिवाज है कि त्योहार के आसपास बड़ी फिल्में रिलीज करते हैं ताकि छुट्टियों का भरपूर फायदा उठाया जा सके। हाला ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। होली का त्योहार हर्ष और उल्लास का वातावरण लेकर आता है। चारों तरफ खुशी के रंग छिटके हुए रहते हैं, मगर बॉक्स ऑफिस पर अक्सर यह देखा गया है कि होली पर कारोबार के रंग फीके रहते हैं। अगर पिछले कुछ सालों में होली के आसपास रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस पर नजर डालें तो बहुत कम फिल्में ऐसी हैं, जो सफल रहीं।
2017-2022 तक ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल
2022- बच्चन पांडेय
होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया गया था और इसी दिन अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी भी मुख्य स्टार कास्ट में शामिल थे। बच्चन पांडेय ने ठीकठाक ओपनिंग ली और 13.25 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया, मगर इसके बाद फिल्म की रफ्तार गिरती चली गयी और 50 करोड़ के आसपास लाइफटाइम कलेक्शन करके फ्लॉप करार दी गयी।
यह भी पढ़ें: Movies Releasing In March- बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड और साउथ की ये फिल्में मचाएंगी धमाल, देखें पूरी लिस्ट
.jpg)
2021- साइना
परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह बैडमिंटन लीजेंड साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म थी। 26 मार्च को रिलीज हुई फिल्म महज 25 लाख की ओपनिंग ही ले सकी और सवा करोड़ के आसपास लाइफ टाइम कलेक्शन करके फ्लॉप घोषित हुई। हालांकि, 2021 की शुरुआत में पैनडेमिक के चलते सिनेमाघरों के हालात ठीक नहीं थे।
2020- बागी 3
यह वो साल है, जब भारत में पैनडेमिक की शुरुआत हुई थी। 6 मार्च को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने 17.50 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी, मगर फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त बाद ही लॉकडाउन शुरू हो गया और सिनेमाघरों में भी प्रतिबंध लगाये जाने लगे, जिसके चलते बागी 3 लम्बी नहीं चली। फिल्म ने लगभग 97 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया।
खबरें और भी

2019- केसरी
2019 में होली के मौके पर अक्षय कुमार की पहली फिल्म केसरी 21 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 21.06 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग ली थी और 153 करोड़ का नेट कलेक्शन करके हिट रही थी।
2018- परी
2 मार्च को अनुष्का शर्मा की हॉरर थ्रिलर फिल्म परी रिलीज हुई थी। फिल्म ने 4.36 करोड़ की ओपनिंग ली और 24.65 करोड़ का नेट कलेक्शन करके औसत घोषित की गयी थी।
2017- बद्रीनाथ की दुल्हनिया
2017 में होली के मौके पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को आयी थी। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर होली मनायी। 12.25 करोड़ ओपनिंग लेकर फिल्म ने 116.60 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था और फिल्म को सुपरहिट घोषित किया गया था।
अब तू झूठी मैं मक्कार पर टिकी निगाहें
इस साल ठीक होली के दिन 8 मार्च को लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाये हैं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस जॉनर में रणबीर सफल रहे हैं। ऐसे में फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी शुरुआत ले सकती है।
हालांकि, रंग के दिन फिल्म रिलीज करने का नेगेटिव प्वाइंट यह है कि मॉर्निंग शोज में ऑक्युपेंसी कम रहती है। इसकी वजह से पहले दिन के कलेक्शंस गिर सकते हैं। (बॉक्स ऑफिस आंकड़े ट्रेड वेबसाइट्स से लिये गये हैं)
यह भी पढ़ें: Jhoothi Main Makkaar Advance Booking रणबीर-श्रद्धा की फिल्म को मिली अच्छी बुकिंग, 1 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई