Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Insidious 5 Collection: लोगों को आकर्षित कर रही भूतों की कहानी, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही 'इनसिडियस 5'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 06:04 PM (IST)

    Insidious The Red Door Day 5 Collection बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों कई फिल्मों ने दस्तक दी। इस बीच हॉलीवुड से आई इनसिडियस द रेड डोर फिल्म भी अच्छा कलेक्श ...और पढ़ें

    File Photo of Insidious: The Red Door
    File Photo of Insidious: The Red Door

    HighLights

    1. 'सत्यप्रेम की कथा' के तहलके के बीच कहर ढा रही 'इंसिडियस 5'
    2. भूतों की कहानी है 'इनसिडियस 5'
    3. कंजूरिंग एक्टर पैट्रिक विल्सन ने की है डायरेक्ट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Insidious: The Red Door Day 5 Collection: हॉलीवुड से आई हॉरर मूवी 'इनसिडियस: द रेड डोर' (इनसिडियस 5) भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म डार्क और थ्रिलिंग कंटेंट पर आधारित है, यह फिल्म लोगों को डराती है। बावजूद इसके कहानी को जानने के लिए भारी संख्या में दर्शक थिएटर्स का रुख कर रहे हैं, जिसका पता इसके कलेक्शन से चलता है।

    भारत में पसंद की जा रही मूवी

    पैट्रिक विल्सन ने इस मूवी को डायरेक्ट किया है। उन्होंने फिल्म में एक्टिंग भी की है। टाय सिम्प्किंस, जोसेफ बिशारा और लिन शाये जैसे स्टार कलाकारों से भी सजी यह फिल्म दो दिन में चार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी थी। अब फिल्म के 5वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जो कि इसकी सक्सेस का इशारा कर रहे हैं।

    इंसिडियस 5 का टोटल कलेक्शन

    बुरी आत्माएं के जाल में फंसे जॉश (पैट्रिक विल्सन) और डॉल्टन (टॉय सिम्प्किंस) इससे बचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। यह दोनों कैसे भूतों द्वारा बुनी गई हर समस्या का समाधान ढूंढते हैं, इसे दिखाए जाने का तरीका फैंस को काफी पसंद आया। रविवार को फिल्म ने 3.2 करोड़ का नेट, और 3.9 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। 'इनसिडियस द रेड डोर' का टोटल नेट कलेक्शन 10.70 और ग्रॉस कलेक्शन 12.93 करोड़ हो गया है।

    पैन्डेमिक के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली बनी फिल्म

    'इनसिडियस: द रेड डोर' पैन्डेमिक के बाद चार साल में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। 10.70 करोड़ का नेट कलेक्शन मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में किया है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में 70 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिला।

    खबरें और भी

    क्या है इनसिडिस 5 की कहानी?

    'इनसिडियस: द रेड डोर' की कहानी जॉश और डॉल्टन की है, जिनकी जिंदगी में एक बार फिर उन्हीं भूतों की वापसी होती है, जिनसे उन्हें 10 साल पहले छुटकारा मिला था। इससे दोनों की जिंदगी में परेशानी बढ़ जाती है। दोनों मिलकर कैसे इससे निपटते हैं, और आत्माओं का खात्मा करते हैं, 'इनसिडियस 5' इसी की कहानी है।