यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Box Office Day 25: थमने को तैयार नहीं स्त्री की बमफाड़ कमाई, रविवार को तोड़ा शाह रुख की फिल्म का रिकॉर्ड
स्त्री 2 इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक है। सरकटे के आतंक से निपटने के लिए श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की जादुई शक्ति ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का दिखा जलवा
- सरकटे के आतंक ने किया लोगों को एंटरटेन
- अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी देख लोटपोट हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection Day 25: बॉलीवुड की बेस्ट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज के तीन हफ्तों बाद भी गदर काट रही है। सरकटे का आतंक लेकर आए डायरेक्टर अमर कौशिक की इस मूवी को देख दर्शकों के पेट में हंसते-हंसते दर्द हो गया। यही वजह है कि फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी कमाल की कमाई कर रही है।
'स्त्री 2' का बज इसके अनाउंसमेंट के टाइम से ही सोशल मीडिया पर देखने को मिला। वहीं, रिलीज के बाद ये मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अब एक और मूवी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है, जिसके बाद ये बॉलीवुड की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।
'स्त्री 2' ने छोड़ा शाह रुख खान की फिल्म को पीछे
स्त्री 2 को रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं। इतने दिनों बाद भी फिल्म का जलवा ग्लोबल और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। रिलीज के तीसरे रविवार इस फिल्म ने शाह रुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। पठान मूवी ने 543.05 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
रविवार को 'स्त्री 2' की झोली में आए इतने करोड़
शुक्रवार तक 'स्त्री 2' फिल्म ने 531 करोड़ तक की कमाई कर डाली। वहीं, शनिवार को इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन 540.04 करोड़ के पार गया। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के दिए डाटा के अनुसार, इस फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 551 करोड़ हो गया है।
खबरें और भी
'एनिमल' है अगला निशाना
पठान के बाद स्त्री 2 के निशाने पर अब रणबीर कपूर की एनिमल मूवी है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 556 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: बड़े स्टार्स की मूवीज पर क्यों भारी पड़ रहीं छोटी फिल्में? ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया बॉक्स ऑफिस का सच