Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 20: हाउसफुल 5 ने 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम, 20 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 08:51 PM (GMT+05:30)

    Housefull 5 Day 20 Collection: निर्माता साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही कारण है ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    हाउसफुल 5 का कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर छाई हाउसफुल 5

    2. 20वें दिन की हैरान करने वाली कमाई

    3. 200 करोड़ के नजदीक पहुंची मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 20 Report: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज का तीसरी सप्ताह पूरा करने वाली है। इतना समय बीतने के बाद भी ये कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। हर रोज फिल्म निरंतरता के आधार पर कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। 

    रिलीज के 20वें दिन हाउसफुल ने एक बार फिर से चौंकाने वाली कमाई करते हुए कमाल कर दिया है। आइए जानते हैं कि हाउसफुल 5 के कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े क्या कहते हैं। 

    20वें दिन हाउसफुल 5 ने चौंकाया

    6 जून को हाउसफुल 5 को भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। एक सप्ताह के अंदर इस मूवी ने सवा सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर अपनी छाप छोड़ी। हालांकि, सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद इसकी स्क्रीन्स में कटौती हुई और साथ के साथ कलेक्शन भी नीचे की तरफ गिरा, लेकिन ये इतना कम नहीं हुआ जो आंकड़े करोड़ छोड़कर लाखों में आ जाएं। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 18: हाउसफुल 5 का नहीं कोई मुकाबला! मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

    housefull5 ott release (1)

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 20वें दिन हाउसफुल 5 ने अनुमानित 1.50 करोड़ की कमाई कर ली है, जोकि 19वें दिन की तुलना में 60 लाख कम है। बीते मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन अचानक बढ़ा था। लेकिन जिस तरह से अब तक अक्षय कुमार की ये मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा बनाए हुए है, उसको लेकर ये कहा जा सकता है कि अभी इस मूवी के मेकर्स के नसीब में और भी कुछ लिखा है।

    hous

    बता दें कि इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, सौंदर्य शर्मा, चित्रांग्धा सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, फरदीन खान, डिनो मोरिया, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे सहित करीब 18 कलाकारों ने काम किया है। 

    खबरें और भी

    200 करोड़ के करीब हाउसफुल 5

    20वें दिन के इनकम को मिला दिया जाए तो अब हाउसफुल पार्ट 5 का टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 192 हो गया है। उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड तक ये मूवी 200 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो ये कॉमेडी फिल्म अपना अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी। 

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रहेगा हाउसफुल 5 का कब्जा, कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?