यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Housefull 5 Collection Day 24: हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मारा यूटर्न! संडे टेस्ट में छा गए खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से इस मर्डर मिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक बा ...और पढ़ें

HighLights
- हाउसफुल 5 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 24वें दिन हाउसफुल 5 ने कितना किया कलेक्शन
- 200 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर हर तरह के किरदार को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। एक्शन हो या कॉमेडी उनका कोई मुकाबला नहीं है। इन दिनों वह अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी फिल्म को खास योजना के तहत सिनेमाघरों में उतारा। हाउसफुल के हालिया पार्ट के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स सिनेमाघरों में दिखाए गए। हालांकि, हाउसफुल 5A को ही ज्यादा पसंद किया गया।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म में इस बार मर्डर मिस्ट्री का फुल डोज देखने को मिला है। हलचल और कॉमेडी के लिए मशहूर इस फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। इसके गाने लाल परी को भी खूब पसंद किया गया। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और आईएमडीबी ने भी इसे कम रेटिंग दी। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 22: ‘हाउसफुल 5’ का खत्म हुआ खेल! 22वें दिन फिल्म की कमाई पर लगा ब्रेक
हाउसफुल 5 के 24वें दिन की कमाई
हाउसफुल 5 ने भारत में 24 करोड़ के नेट कलेक्सशन के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। इसके बाद लगातार दो दिनों तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ के पार रहा। पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली और अब मूवी 200 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही है।

Photo Credit- Instagram
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक रविवार को फिल्म ने 66 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो मूवी ने 182.11 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। सितारे जमीन पर और मां जैसी फिल्मों के टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन बीते दिनों के मुकाबले रविवार की इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है।