Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 3: संडे को हवाई मेल बनी हाउसफुल 5, धुआंधार कमाई से हिला डाला बॉक्स ऑफिस

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:25 PM (IST)

    Housefull 5 Box Office Day 3 कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 का खुमार इस वक्त सिनेप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) क ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल का राज
    2. तीसरे दिन कर डाली धुआंधार कमाई
    3. 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Housefull 5 Box Office Collection Day 3: निर्माता साजिद नाडियाडवाला की लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। जिस बात की उम्मीद जताई जा रही थी बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 कमाई की सुनामी लेकर आएगी। ठीक वैसा ही अब होता हुआ नजर आ रहा है। 

    रिलीज के तीसरे दिन एक बार फिर से इस मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी बदौलत हाउसफुल की पांचवी किस्त 100 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि रिलीज पहले संडे को इस कॉमेडी फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।  

    तीसरे दिन हाउसफुल 5 ने उड़ाया गर्दा

    6 जून शुक्रवार को हाउसफुल 5 को भारत में करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। उम्मीद के अनुसार ओपनिंग डे पर इस मूवी में 24 करोड़ की बंपर कमाई और दूसरे दिन भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मोटा इजाफा देखने को मिला।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: दो दिन में ही सुनामी बन गई 'हाउसफुल 5', विदेशों में भर-भरकर बटोरे नोट

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    यही सिलसिला रिलीज के तीसरे दिन जारी रहा है और पहले रविवार को कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने धुआंधार इनकम करके दिखाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन इस मूवी अनुमानित 35 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार की ये मल्टी स्टारर मूवी 90 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    रिलीज के शुरुआती तीन दिन में ऐसा धमाकेदार कलेक्शन करके हाउसफुल 5 ने ये साबित कर दिया है कि ये मूवी 2025 की और सफल फिल्म बनने की कगार पर है। इसके अलावा स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 के बाद इस साल अक्षय की ये तीसरी सफल फिल्म बन सकती है। 

    हाउसफुल 5 कलेक्शन ग्राफ

       दिन   कमाई
      पहला दिन   24.35 करोड़
      दूसरा दिन   32.38 करोड़
      तीसरा दिन   35 करोड़
      टोटल   91.73 करोड़

    ओपनिंग डे से लेकर अब तक हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है, जो ये साबित करने के लिए काफी है कि सच में अक्षय कुमार की मूवी ने ऑडियंस के दिलों का जीत लिया है। 

    ये भी पढ़ें- किलर मास्क लगाकर Housefull 5 का ऑडियंस रिव्यू लेने थिएटर के बाहर पहुंचे Akshay Kumar, भागने को हुए मजबूर